• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi का नया वायरलेस फ्लोर स्क्रबर चुटकी में चमकाएगा फर्श और कार्पेट, फुल चार्ज में चलता है 30 मिनट

Xiaomi का नया वायरलेस फ्लोर स्क्रबर चुटकी में चमकाएगा फर्श और कार्पेट, फुल चार्ज में चलता है 30 मिनट

इसमें 60 डिग्री सेल्सियस कॉन्सटेंट-टेंप्रेचर ड्राइंग सिस्टम मिलता है, जो ब्रश को तुरंत सुखाने का काम करता है, साथ ही बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है।

Xiaomi का नया वायरलेस फ्लोर स्क्रबर चुटकी में चमकाएगा फर्श और कार्पेट, फुल चार्ज में चलता है 30 मिनट

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Wireless Floor Scrubber 4C को चीन में लॉन्च किया गया है
  • कीमत 1,499 युआन है, लेकिन प्री-ऑर्डर के समय भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • नए वायरलेस स्क्रबर में 15000Pa का पावरफुल सक्शन मिलता है।
विज्ञापन
Xiaomi ने Mijia Wireless Floor Scrubber 4C नाम से एक नया मॉडल अपने घरेलू बाजार में लॉन्च किया है। नया स्क्रबर 15000Pa के दमदार सक्शन देता है, जो बारीक क्लीनिंग के लिए अच्छा है। यह इस पावर के साथ गीले के साथ-साथ सूखी गंदजी, धूल या मिट्टी को आराम से साफ करने का दावा करता है। इसमें तीन-लेवल का एंटी-हेयर टेंगलिंग सिस्टम मिलता है, जो बिल्ट-इन मटेलिक कंघी  के साथ मिलकर स्क्रबर के पाइप को ब्लॉक होने से बचाते हैं।

Xiaomi Mijia Wireless Floor Scrubber 4C को चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1,499 युआन है, लेकिन प्री-ऑर्डर के समय इंट्रोडक्टरी प्राइस 879 युआन (करीब 10,300 रुपये) रखा गया है। कंपनी का कहना है कि नए Xiaomi प्रोडक्ट को आधिकारिक तौर पर 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।

खासियतों की बात करें, तो इसमें 60 डिग्री सेल्सियस कॉन्सटेंट-टेंप्रेचर ड्राइंग सिस्टम मिलता है, जो ब्रश को तुरंत सुखाने का काम करता है, साथ ही बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है। यह क्विक-ड्राई और साइलेंट-ड्राई मोड्स से लैस आता है। नए वायरलेस स्क्रबर में 15000Pa का पावरफुल सक्शन मिलता है।

स्क्रबर वेट और ड्राई, दोनों तरह की क्लीनिंग करने में सक्षम है। इसमें 168 डिग्री V-शेप्ड सक्शन पोर्ट दिया गया है, जो गंदगी को बेहतर तरीके इकट्ठा करने का दावा करता है। इस प्रोडक्ट को TUV Rheinland द्वारा ड्यूरेबिलिटी के लिए सर्टिफाई किया गया है। क्लीनर 740 ml क्लीन वाटर टैंक और 550 ml वेस्टवाटर टैंक के साथ आता है।

कंपनी का कहना है कि डिवाइस 180 वर्ग मीटर के क्षेत्र को आसानी से क्लीन कर सकता है। बैटरी के लिए दावा किया गया है कि यह फुल चार्ज में लगातार 30 मिनट चल सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  2. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  3. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  4. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  5. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  6. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  7. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  8. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
  9. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  10. Vivo Y51 Pro 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs OnePlus Nord CE 5 5G: देखें तुलना, कौन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »