Xiaomi Mi 8 सीरीज़ के 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन एक महीने के अंदर बिके

Xiaomi ने पिछले महीने Mi 8, Mi 8 SE और Mi 8 Explorer Edition लॉन्च किया था। तीनों स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉच के साथ आए थे...

Xiaomi Mi 8 सीरीज़ के 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन एक महीने के अंदर बिके

Xiaomi Mi 8 सीरीज़

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने पिछले महीने Mi 8 सीरीज़ से उठाया था पर्दा
  • Mi 8, Mi 8 SE और Mi 8 Explorer Edition की ज़बरदस्तक बिक्री
  • मी.कॉम साइट ने भी किया टॉप 3 में कब्ज़ा
विज्ञापन
Xiaomi ने पिछले महीने Mi 8, Mi 8 SE और Mi 8 Explorer Edition लॉन्च किया था। तीनों स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉच के साथ आए थे और इन्हें चीन में 5 जून से उपलब्ध करवाया गया था। अब उपलब्धता के 18 दिन बाद ही Xiaomi ने ऐलान किया है कि उसने मी 8 सीरीज़ के 10 लाख से ज्यादा यूनिट बेच दिए हैं। कंपनी के ग्लोबल स्पोक्सपर्सन डोनोवर संग ने बताया कि उसका ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मी.कॉम देश का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन शिपमेंट का अड्डा बन गया है। संग ने ट्विटर पर '10 लाख की जानकारी' साझा की है।

साथ ही कंपनी ने एक महीने से कम समय में ही यह कीर्तिमान स्थापित किया है। ध्यान रहे, मी 8 की चीन में बिक्री 5 जून को शुरू हुई थी। साथ ही छोटा और सस्ता मी 8 एसई 8 जून को बिक्री के लिए शुरू हुआ था। मी 8 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें काम करता है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे, इन्फ्रारेड फेस अनलॉक, 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा। मी 8 एसई स्मार्टफोन पहला ऐसा फोन था, जिसमें कंपनी ने स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया था। साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक में है। फोन मीयूाई 10 पर चलता है।

ध्यान रहे, मी 8 की कीमत 2,699 चीनी युआन (28,600 रुपये) है। इसमें मिलता है 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज। 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत है 2,999 चीनी युआन (31,600 रुपये) है। 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत है 3,299 चीनी युआन (34,800 रुपये) है। स्मार्टफोन व्हाइट, गोल्ड, लाइट ब्लू और ब्लैक रंग विकल्प में आएगा। मी 8 एक्सप्लोरर एडिशन की बात करें तो फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत है 3,699 चीनी युआन (39,000 रुपये)। आखिर में है शाओमी मी 8 एसई की कीमत है 1,799 चीनी युआन (18,900 रुपये) है। जिसमें है 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है 1,999 चीनी युआन (21,100 रुपये) है।

इसके अलावा, हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मी.कॉम पोर्टल भारत का तीसरा सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के तौर पर सामने आया है। काउंटरप्वॉइंट रिसर्च मार्केट मॉनिटर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साइट ने 14 फीसदी साझेदारी पर कब्ज़ा जमाया। फ्लिपकार्ट, अमेज़न इस सूची में 54 फीसदी और 30 फीसदी हिस्सेदारी पर काबिज हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.21 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2248 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.88 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3120 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2244 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.21 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2248 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, xiaomi mi 8, mi 8 series, mi 8

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  2. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  3. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  4. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  7. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  8. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  9. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  10. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »