• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ

X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ

X ने पायलट वीडियो किकस्टार्ट बोनस शुरू किया है, जिसमें वीडियो पोस्ट करने पर USD 3000 (लगभग ₹2,83,606) रिवार्ड मिलेगा।

X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ

Photo Credit: Pexels/Ivan S

X पर वीडियो पोस्ट करके लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं।

ख़ास बातें
  • X पर एक नया वीडियो किकस्टार्ट बोनस आया है।
  • X पर पायलट प्रोग्राम में वीडियो पोस्ट करने पर 3000 डॉलर रिवार्ड मिलेगा।
  • पायलट वीडियो किकस्टार्ट बोनस एक इन्वाइट ओनली प्रोग्राम है।
विज्ञापन

एलन मस्क (Elon Musk) का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X इंस्टाग्राम से मुकाबला करने के लिए वीडियो पर ज्यादा फोकस कर रहा है। अब X पर एक नया वीडियो किकस्टार्ट बोनस आया है, जिसके तहत वीडियो पोस्ट करने पर यूजर्स को कैश प्राइज मिलेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस पायलट प्रोग्राम के तहत यूजर्स को वीडियो पोस्ट करने पर 3000 डॉलर (लगभग ₹2,83,606) देगा। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को रेगुलर एक्स पर वीडियो पोस्ट करने होंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

X की क्रिएटर प्रोडक्ट लीड Allegra Jacchia ने एक पोस्ट करके बताया कि हम एक्स पर अपना फोकस डबल कर रहे हैं। पायलट वीडियो किकस्टार्ट बोनस शुरू हो रहा है। यह एक इन्वाइट ओनली प्रोग्राम है, जिसमें क्रिएटर्स को रेगुलर वीडियो कंटेंट पोस्ट करने पर रिवार्ड्स दिया जाता है। 30 दिनों के अंदर कैंपेन अवधि के दौरान यूजर्स को कम से कम 15 अलग-अलग दिनों में 15 वीडियो पोस्ट करने होंगे।

अगले कुछ दिनों में इन्वाइट भेजे जाएंगे और इसमें एनरोलमेंट 30 अक्टूबर तक करना होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्रोग्राम में हर किसी को लाभ नहीं मिलेगा। बल्कि जिन यूजर्स को इसके लिए इन्वाइट किया जाएगा तो सिर्फ वहीं क्रिएटर्स इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा प्रोग्राम के तहत रिवार्ड में जो अमाउंट मिलेगा वो वीडियो के व्यूज और एंगेजमेंट पर निर्भर नहीं करता है।

X पर कैसी वीडियो पर मिलेगा रिवार्ड्स
एक्स पर जो वीडियो पोस्ट की जाएगी वो वर्टिकल होनी चाहिए।
वीडियो पोस्ट करने की समय सीमा 3 मिनट के अंदर होनी चाहिए।
यूजर्स को खुद क्रिएट किया हुआ ऑरिजनल कंटेंट ही पोस्ट करना होगा।
अगर आपने कोई वीडियो दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहले से शेयर की हुई है तो उसे भी अपलोड किया जा सकता है। हालांकि, वीडियो पर उस ऐप का कोई वाटरमार्क नहीं होना चाहिए।

किस तरह का कंटेंट होना चाहिए, इसके बारे में एक्स ने कोई जानकारी नहीं दी है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि जिनके ज्यादा फॉलोअर्स होंगे, सिर्फ उन्हें ही इन्वाइट किया जाएगा या फिर सभी को इन्वाइट किया जाएगा। जिन यूजर्स को इस प्रोग्राम के लिए इन्वाइट किया जाएगा तो वे क्रिएटर स्टूडियो में प्रोग्राम सेक्शन के अंदर इस प्रोग्राम को देख पाएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »