• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ये क्‍या किया Elon Musk! रिपोर्ट में दावा ‘X’ पर आतंकी गुटों को दिया गया ‘ब्‍लू चेकमार्क’

ये क्‍या किया Elon Musk! रिपोर्ट में दावा- ‘X’ पर आतंकी गुटों को दिया गया ‘ब्‍लू चेकमार्क’

इनमें हिजबुल्लाह (Hezbollah) के मेंबर भी शामिल हैं, जिस पर अमेरिका तक ने प्रतिबंध लगाया है।

ये क्‍या किया Elon Musk! रिपोर्ट में दावा- ‘X’ पर आतंकी गुटों को दिया गया ‘ब्‍लू चेकमार्क’

एक्‍स पर ऐसे 28 अकाउंट्स को ब्‍लू चेकमार्क के साथ वेरिफाई किया गया, जिन्‍हें अमेरिका की सरकार उसकी नेशनल सिक्‍योरिटी के लिए खतरा मानती है।

ख़ास बातें
  • टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट (TTP) की चौंकाने वाली रिपोर्ट
  • कई आतंकी समूहों के पास एक्‍स का प्रीमियम सब्‍सक्र‍िप्‍शन
  • रिपोर्ट आने के बाद कई अकाउंट सस्‍पेंड किए जाने का दावा
विज्ञापन
इंटरनेट और सोशल मीडिया हर किसी के लिए खुला है। दुनियाभर के करोड़ों लोग आज इससे जुड़े हैं। लेकिन एक सवाल हमेशा से सोशल मीडिया कंपनियों को कटघरे में खड़ा करता है कि वो अपने यूजर्स का वेरिफ‍िकेशन कैसे मैनेज करती हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट (TTP) के इन्‍वेस्टिगेशन में चौंकाने वाली जानकारी मिली है। पता चला है कि एलन मस्‍क (Elon Musk) के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) ने कई आतंकी संगठनों को उसकी प्रीमियम सर्विस के लिए पेमेंट करने की इजाजत दी है।  

रिपोर्ट कहती है कि इनमें हिजबुल्लाह (Hezbollah) के मेंबर भी शामिल हैं, जिस पर अमेरिका तक ने प्रतिबंध लगाया है। रिपोर्ट कहती है कि सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स' ने ऐसे दर्जनों इंडिविजुअल और ऑर्गनाइजेशंस को अपनी प्रीमियम सेवा के लिए पेमेंट की मंजूरी दी, जो आतंकी समूहों से ताल्‍लुक रखते हैं। रिपोर्ट में सवाल किया गया है कि क्‍या ‘एक्‍स' अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्‍लघंन कर रही है।  
 

जानकारी के अनुसार, एक्‍स पर ऐसे 28 अकाउंट्स को ब्‍लू चेकमार्क के साथ वेरिफाई किया गया, जिन्‍हें अमेरिका की सरकार उसकी नेशनल सिक्‍योरिटी के लिए खतरा मानती है। इन अकाउंट्स में हिजबुल्‍लाह के 2 नेता, यमन में आतंकी गुटों से जुड़े अकाउंट और ईरान व रूस की सरकारी मीडिया के अकाउंट शामिल हैं। रिपोर्ट में दावा है कि इनमें से 18 एक्‍स अकाउंट को नया नियम आने के बाद ब्‍लू चेकमार्क से वेरिफाई किया गया।   

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वेरिफाई किए गए अकाउंट्स में कई ऐसे लोग और संगठन हैं, जिन्‍हें बड़ी संख्‍या में लोग पहचानते हैं। फ‍िर ‘एक्‍स' की वेरिफाई प्रक्रिया में उन्‍हें कैसे पास किया गया, यह एक सवाल है।  
 

दूसरी ओर, प्रेसटीवी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मामला सामने आने के बाद ‘एक्‍स' ने पेड सब्‍सक्र‍िप्‍शन वाले  कई ईरानी अकाउंट्स को सस्‍पेंड कर दिया है। एक्‍स द्वारा पहले ही यह कहा गया था कि वह टीटीपी की रिपोर्ट को देख रही है और जरूरी हुआ तो एक्‍शन लिया जाएगा।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  2. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  3. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  6. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  8. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  9. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »