• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 300 Km की रेंज वाली दुनिया की पहली उड़ने वाली रेस कार हुई पेश, वीडियो में देखें डिजाइन

300 Km की रेंज वाली दुनिया की पहली उड़ने वाली रेस कार हुई पेश, वीडियो में देखें डिजाइन

अधिकांश ईवीटीओएल टिल्ट-रोटर्स का उपयोग करते हैं, जो टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए वर्टिकल सेट होते हैं और क्रूजिंग के दौरान हॉरिजोंटल हो जाते हैं।

300 Km की रेंज वाली दुनिया की पहली उड़ने वाली रेस कार हुई पेश, वीडियो में देखें डिजाइन
ख़ास बातें
  • यह 300 km से ज्यादा की रेंज देने का भी दावा करता है
  • Airspeeder Mk4 में 1,340 hp टर्बोजेनरेटर पावरट्रेन शामिल है
  • इसका इंजन ग्रीन हाइड्रोजन को ईंधन के रूप में उपयोग कर सकता है
विज्ञापन
अलाउडा एरोनॉटिक्स (Alauda Aeronautics) ने मंगलवार, 21 फरवरी को Airspeeder Crewed MK4 को पेश किया, जो उड़ने वाली रेसकार है। दावे अनुसार, दुनिया की पहली और सबसे तेज उड़ने वाली इस कार को एडिलेड, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में डिजाइन किया और बनाया है। कंपनी ने दावा किया है कि Airspeeder MK4 दुनिया का सबसे तेज इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) विमान है, जो स्टैंडिंग स्टार्ट से 30 सेकंड में 360 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इसके अलावा, यह 300 km से ज्यादा की रेंज देने का भी दावा करता है।

अलाउडा एरोनॉटिक्स ने बताया कि Airspeeder Crewed MK4 इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम और सिर्फ 950 किलोग्राम के टेक-ऑफ वजन (MTOW) के साथ आता है। इसकी रेंज 300 किमी से भी अधिक बताई गई है। Airspeeder Mk4 में 1,340 hp टर्बोजेनरेटर पावरट्रेन शामिल है, जो बैटरी और मोटर्स को पावर देता है। 
 

इसके इंजन को eVTOLs में उपयोग के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जिससे यह ग्रीन हाइड्रोजन को ईंधन के रूप में उपयोग कर सकता है।

अलाउडा एरोनॉटिक्स ने बताया कि 'थंडरस्ट्राइक' इंजन में शामिल कंबस्टर रॉकेट इंजन के लिए अंतरिक्ष उद्योग में विकसित 3D प्रिंटिंग तकनीकों का उपयोग करके बनाया गया है। कंबस्टर का डिजाइन नाइट्रस ऑक्साइड (NOx) एमिशन को कम करते हुए हाइड्रोजन फ्लेम तापमान को अपेक्षाकृत कम रखता है।


अधिकांश ईवीटीओएल टिल्ट-रोटर्स का उपयोग करते हैं, जो टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए वर्टिकल सेट होते हैं और क्रूजिंग के दौरान हॉरिजोंटल हो जाते हैं। हालांकि, MK4 एक अलग गिंबल थ्रस्ट सिस्टम का उपयोग करके उड़ान भरता है और एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फ्लाइट कंट्रोलर हल्के 3D-प्रिंटेड गिंबल्स पर लगे चार रोटर के जोड़ों को एडजस्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AIrspeeder MK4, Flying car
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  2. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  3. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  4. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  8. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  10. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »