Work from Home खत्‍म! ये 2 बड़े बैंक अपने एम्‍प्‍लॉइज को ऑफ‍िस बुला रहे, जानें वजह

Work from Home : पहले इन कंपनियों ने हाइब्रिड पॉलिसी अपनाई थी, जिसमें कुछ दिन ऑफ‍िस और कुछ दिन घर से काम करना होता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जून 2024 09:26 IST
ख़ास बातें
  • Work from Home से ऑफ‍िस वर्क पर शिफ्टिंग
  • अमेरिकी बैंक अपने कर्मचारियों को वापस बुला रहे
  • बदल रहे नियमों की वजह से फैसला

अमेरिका में ऑफ‍िसों की मॉनिटरिंग से जुड़े नियम बदल रहे हैं, जिसकी वजह से कंपनियों ने हाइब्रिड वर्क पॉलिसी में बदलाव किया है।

कोविड-19 यानी कोरोना महामारी ने लोगों को घर से काम करने पर मजबूर किया, जो वक्‍त के साथ आदत बन गई। अब कई कंपनियों के कर्मचारी घर से ही काम करना चाहते हैं, लेकिन कंपनियों की मजबूरी है कि लोग ऑफ‍िस आकर वर्क करें। ब्‍लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिटीग्रुप इंक. (Citigroup Inc) और एचएसबीसी होल्डिंग्स अपने ज्‍यादातर अमेरिकी कर्मचारियों को फुल-टाइम ऑफ‍िस बुला रही हैं। इससे पहले इन कंपनियों ने हाइब्रिड पॉलिसी अपनाई थी, जिसमें कुछ दिन ऑफ‍िस और कुछ दिन घर से काम करना होता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में ऑफ‍िसों की मॉनिटरिंग से जुड़े नियम बदल रहे हैं, जिसकी वजह से कंपनियों ने हाइब्रिड वर्क पॉलिसी में बदलाव किया है। सिटीग्रुप ने अपने 600 कर्मचारियों से ऑफ‍िस लौटने का अनुरोध किया है। ये सभी अपने बैंक के लिए रिमोट वर्क कर रहे हैं। फैसले का असर HSBC के 350 कर्मचारियों पर भी होगा, जो एक अमेरिकी शहर में उसकी कुल वर्कफोर्स का आधा है। ब्लूमबर्ग से बातचीत में बैंक के अमेरिका एचआर हेड मेबेल रियस ने कहा कि बैंक अपने कर्मचारियों से बात कर रहा है ताकि वो इस बदलाव को आसानी से अडॉप्‍ट कर पाएं। 

रियस ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य फुल-टाइम ऑफ‍िस वर्क की ओर बढ़ना है, लेकिन वह ज्‍यादा से ज्‍यादा कर्मचारियों को रिमोट वर्क की सुविधा देने की कोशिश भी करेगी। 

इस फैसले की वजह है अमेरिका की फाइनेंशल इंडस्‍ट्री रेगुलेटरी अथॉरिटी। यह अमेरिकी ब्रोकरेज इंडस्‍ट्री के लिए मुख्य निगरानी संस्था है और अगले कुछ सप्‍ताह में अपने नियम बदलने जा रही है जो वर्कप्‍लेस की मॉनिटरिंग से जुड़े हैं। कहा जाता है कि अगर कंपनियां नियमों के बदलाव के बाद भी अपने कर्मचारियों काे वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देती हैं, तो उन्‍हें एडिशनल कॉस्‍ट और अन्‍य चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 
Advertisement

अमेरिका में बैंकों को अपने कर्मचारियों की निगरानी करनी होती है और समय-समय पर वर्कप्‍लेस का निरीक्षण किया जाता है। कोविड-19 महामारी की वजह से रेगुलेटर्स ने नियमों में अस्‍थायी रूप से ढील दी थी, ताकि लोग वर्क फ्रॉम होम कर पाएं। अब उन नियमों को खत्‍म किया जा रहा है। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रूइस्ट फाइनेंशियल कॉर्प (Truist Financial Corp) ने हाल ही में अपने इन्‍वेस्‍टमेंट बैंकिंग स्‍टाफ को बताया है कि उन्हें 1 जून से हर वीकडे पर ऑफ‍िस आना होगा। कई अन्य बैंकों जैसे- वॉल स्ट्रीट बैंक, बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प, जेपी मॉर्गन और गोल्डमैन सैक्स ने अपने तमाम ऑफ‍िसों में फाइव डे वर्क शुरू कर दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.