• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • आ गई प्‍लास्टिक कचरे के बने ईंधन से चलने वाली कार, 380km की टॉप स्‍पीड, जानें फीचर्स और डिजाइन

आ गई प्‍लास्टिक कचरे के बने ईंधन से चलने वाली कार, 380km की टॉप स्‍पीड, जानें फीचर्स और डिजाइन

Bertone GB110 : कार का नाम बर्टोन जीबी110 (Bertone GB110) है। हालांकि यह कार हर किसी के लिए नहीं होगी। कंपनी ने सिर्फ 33 गाड़‍ियों का लिमिटेड एडिशन लॉन्‍च किया है।

आ गई प्‍लास्टिक कचरे के बने ईंधन से चलने वाली कार, 380km की टॉप स्‍पीड, जानें फीचर्स और डिजाइन

Bertone GB110 : बर्टोन ने कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी की 110वीं एनवर्सरी पर इस कार के 33 लिमिटेड एडिशन की जानकारी दी गई है।

ख़ास बातें
  • इटली की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने किया अनवील
  • अपने डिजाइन से लुभाती है Bertone GB110
  • इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है
विज्ञापन
महंगे पेट्रोल-डीजल के जमाने में अगर हम आपसे कहें कि एक ऐसी कार तैयार हो गई है, जो प्लास्टिक कचरे से बने ईंधन से चलती है, यकीनन यह दिलचस्‍प लगेगा। इटली की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी बर्टोन (Bertone) ने एक नई 'हाइपरकार' का खुलासा किया है, जो प्लास्टिक कचरे से बने फ्यूल से चलती है। कार का नाम बर्टोन जीबी110 (Bertone GB110) है। हालांकि यह कार हर किसी के लिए नहीं होगी। कंपनी ने सिर्फ 33 गाड़‍ियों का लिमिटेड एडिशन लॉन्‍च किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 1912 में इटली के ऑटोमोबाइल डिजाइनर गियोवन्नी बर्टोन ने बर्टोन की स्‍थापना की थी। साल 2014 में कंपनी दिवालिया हो गई। इसी साल दो भाइयों- मौरो और जीन-फ्रैंक रिक्की ने इस ब्रैंड के राइट्स हासिल किए। दोनों मिलकर कंपनी को दोबारा खड़ा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत GB110 से हुई है।

बर्टोन ने कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी की 110वीं एनवर्सरी पर इस कार के 33 लिमिटेड एडिशन की जानकारी दी गई है। इन्‍हें 2024 में डिलिवर किया जाएगा। Bertone GB110 का डिजाइन लुभाता है। इसे तैयार करते समय कंपनी ने 50 और 70 के दशक की अपनी गाड़‍ियों को ध्‍यान में रखा और उस जमाने की सॉफ्ट राउंड लाइन्‍स और शार्प एजेज को इसमें समाहित करने की कोशिश की गई।  
3fi7llmg
कंपनी का दावा है कि GB110 पहली ऐसी हाई-परफॉर्मेंस कार है, जो प्‍लास्टिक कचरे से बने ईंधन से चलती है। इस फ्यूल का पेटेंट सिलेक्‍ट फ्यूल (Select Fuel) के पास है। वही इस ईंधन को तैयार करती है। GB110 कार के लिए बर्टोन और सिलेक्‍ट फ्यूल ने पार्टनरशिप भी की है। 
 
4taa2lag
कंपनी का कहना है कि उसके फ्यूल को हर तहर के ट्रांसपोर्टेशन में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। यानी यह फ्यूल जीबी110 के अलावा बाकी कारों और गाड़‍ियों को भी पावर दे सकता है। बात करें जीबी110 के फीचर्स की, तो GB110 में सात-स्पीड गियरबॉक्स है और यह 2.79 सेकंड में 0 से 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
 
7s3tgp7g
इसकी टॉप स्‍पीड 380 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। यह कार सिर्फ उन लोगों के हाथ आएगी जो किस्‍मत के धनी हैं। कंपनी सिर्फ 33 यूनिट्स तैयार कर रही है। जो लोग इस कार को खरीदना चाहते हैं, उन्‍हें कंपनी की वेबसाइट पर साइन अप करना होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »