वॉट्सऐप ने भारत में बैन किए 75 लाख एकाउंट्स, जानें कारण

इनमें से लगभग 19,19,000 एकाउंट्स को किसी यूजर की ओर से रिपोर्ट मिलने से पहले वॉट्सऐप की ओर से ब्लॉक किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2023 16:59 IST
ख़ास बातें
  • IT नियमों के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यह मासिक रिपोर्ट देते हैं
  • हाल ही में वॉट्सऐप चैनल्‍स का एक नया फीचर लॉन्च किया गया था
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस फीचर के साथ जुड़े हैं

इससे पहले सितंबर में इसने लगभग 71,11,000 एकाउंट्स को बैन किया था

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने भारत में अक्टूबर के दौरान लगभग 75,48,000 एकाउंट्स को बैन किया है। इनमें से लगभग 19,19,000 एकाउंट्स को किसी यूजर की ओर से रिपोर्ट मिलने से पहले वॉट्सऐप की ओर से ब्लॉक किया गया है। इससे पहले सितंबर में इसने लगभग 71,11,000 एकाउंट्स को बैन किया था। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta के कंट्रोल वाले वॉट्सऐप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में यूजर्स की शिकायतों, कानूनों और उसकी सर्विस के इस्तेमाल की शर्तों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी है। इस रिपोर्ट में वॉट्सऐप पर उत्पीड़न को रोकने के लिए उठाए गए कदमों का भी विवरण होता है। यह रिपोर्ट अक्टूबर के महीने के लिए है। देश में लगभग दो वर्ष पहले लागू किए गए नए IT नियमों के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ऐसी मासिक रिपोर्ट देनी होती है। वॉट्सऐप को अक्टूबर में कुल 9,063 रिपोर्ट मिली थी। इनमें सबसे अधिक 4,771 बैन की अपील के लिए थी। अन्य रिपोर्ट्स एकाउंट सपोर्ट, प्रोडक्ट सपोर्ट और सेफ्टी से जुड़ी थी। कंपनी को अक्टूबर में ग्रिवांस अपीलेट कमेटी (GAC) से पांच ऑर्डर प्राप्त हुए थे। इन सभी का पालन किया गया है। वॉट्सऐप को सितंबर में ग्रिवांस अपीलेट कमेटी से छह ऑर्डर मिले थे। वॉट्सऐप पर भारतीय एकाउंट की पहचान '+91' कंट्री कोड से होती है। 

हाल ही में वॉट्सऐप चैनल्‍स का एक नया फीचर को लॉन्‍च किया था। इसने बताया है कि उसके चैनल फीचर ने 50 करोड़ मंथली एक्‍टिव यूजर्स के आंकड़े को पार कर लिया है। यह एक वन-वे ब्रॉडकास्‍ट टूल है। इसका मतलब है कि जो भी अपना वॉट्सऐप चैनल बनाता है, वह खुद से जुड़ी जानकारियों को अपने फॉलोअर्स तक पहुंचा सकता है। हालांकि, फॉलोअर्स उसके साथ सीधा कम्युनिकेशन नहीं कर सकते। वॉट्सऐप चैनल के जरिए टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल को भेजा जा सकता है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस फीचर के साथ जुड़े हैं। उनके चैनल को लाखों की संख्या में यूजर्स ने फॉलो किया है। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के लिए यह फीचर लोगों के साथ जुड़ने का एक महत्वपूर्ण जरिया हो सकता है। यह फीचर Updates कहे जाने वाले एक नए टैब में उपलब्‍ध कराया गया है। इसका इस्तेमाल एंड्रॉयड, आईओएस और डेस्‍कटॉप यूजर्स कर सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में वॉट्सऐप पर यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Social media, Demand, WhatsApp, Feature, Market, Report, Technology, Video, Rules, Users

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  2. Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  3. Oppo A7 Pro Max होगा 4 अगस्त को लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. अब Cryptocurrency से बुक करें Emirates की फ्लाइट, जानिए किन यात्रियों को मिलेगी सुविधा
  3. Redmi K100 Pro लॉन्च होगा 185Hz डिस्प्ले, 200MP कैमरा के साथ, पोस्टर में लीक हुआ रेड चैरी लुक!
  4. Nokia 100 (2026) लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिलेगी LED फ्लैश लाइट, बड़ी बैटरी!
  5. फ्रांस ने Infosys पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना, भारत में नायारण मूर्ति का 70 घंटे काम करने वाला बयान फिर चर्चा में
  6. स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप की कीमतों में और लगेगी आग? Samsung का चिप शॉर्टेज पर बड़ा बयान
  7. Apple Watch ने बचाई शख्स की जान! गिरते ही अपने आप लग गई इमरजेंसी कॉल, इस फीचर का कमाल
  8. Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  9. Jio का गजब ऑफर 2 माह के प्लान के साथ 1 महीना बिलकुल फ्री, 100Mbps स्पीड के साथ 12OTT ऐप्स भी
  10. PS5 Price Hike India: GTA 6 आने से पहले ही महंगा हो गया PlayStation, जानें नई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.