• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में iPhone का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए 12,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी Foxconn

भारत में iPhone का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए 12,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी Foxconn

हाल ही में देश में फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि ने बताया था कि कंपनी का लक्ष्य अगले वर्ष तक अपने इनवेस्टमेंट और वर्कफोर्स को दोगुना करने का है

भारत में iPhone का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए 12,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी Foxconn

देश में आईफोन के प्रोडक्शन में फॉक्सकॉन का मुकाबला Tata Group से होगा

ख़ास बातें
  • फॉक्सकॉन ने देश में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है
  • यह चीन के बाहर अपने प्रोडक्शन को डायवर्सिफाइ करना चाहती है
  • टाटा ग्रुप ने हाल ही में Wistron की देश में यूनिट को टेकओवर किया था
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की सप्लायर Foxconn ने भारत में 1.5 अरब डॉलर (लगभग 12,500 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। ताइवान की फॉक्सकॉन ने देश में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। इसने अपनी फैक्टरी में वर्कर्स को ट्रेनिंग देने के लिए चाइनीज इंजीनियर्स को भी भेजा था। 

हाल ही में देश में फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि ने बताया था कि कंपनी का लक्ष्य अगले वर्ष तक अपने इनवेस्टमेंट और वर्कफोर्स को दोगुना करने का है। यह चीन के बाहर अपने प्रोडक्शन को डायवर्सिफाइ करना चाहती है। पिछले वर्ष चीन में कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से फॉक्सकॉन के प्रोडक्शन पर बड़ा असर पड़ा था। इसकी तमिलनाडु में आईफोन की फैक्टरी में लगभग 40,000 वर्कर्स हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में कंपनी ने इस फैक्टरी में प्रोडक्शन में सुधार के लिए चाइनीज इंजीनियर्स को बुलाया था। चीन में फॉक्सकॉन की फैक्टरी में एफिशिएंसी का लेवल अधिक है। 

हालांकि, तमिलनाडु की इसकी फैक्टरी में डिफेक्टिव यूनिट्स की रेशो अधिक है और मैटीरियल्स की कॉस्ट भी महंगी है। इस वजह से फॉक्सकॉन को कम प्रॉफिट मिलता है। देश में आईफोन के प्रोडक्शन में फॉक्सकॉन का मुकाबला Tata Group से होगा। ऑटोमोबाइल से लेकर सॉफ्टवेयर तक का बिजनेस करने वाले टाटा ग्रुप ने हाल ही में Wistron की देश में यूनिट को टेकओवर किया था। 

टाटा ग्रुप की एक कंपनी पहले ही आईफोन के लिए कंपोनेंट्स की सप्लाई करती है। विस्ट्रॉन के एक्विजेशन के बाद यह कंपनी देश में एपल की दो सप्लायर्स Foxconn और Pegatron की तरह आईफोन की असेंबलिंग कर सकेगी। इस डील के लिए टाटा ग्रुप ने देश में विस्ट्रॉन की यूनिट में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बाइंडिंग शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है। देश में एपल की सप्लायर्स Foxconn और Pegatron के प्लांट्स में आईफोन 14, आईफोन 15 और इसके अन्य मॉडल्स की असेंबलिंग होती है। एपल का सितंबर में समाप्त हुई चौथी तिमाही एपल का चीन से रेवेन्यू लगभग 2.5 प्रतिशत घटा है। कंपनी की मौजूदा तिमाही के लिए सेल्स पिछले वर्ष के समान रहने की संभावना है। एपल के लिए यह तिमाही महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इसमें क्रिसमस हॉलिडेज पड़ते हैं जब नए आईफोन्स की सबसे अधिक सेल्स होती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »