WhatsApp ने भारत में सिर्फ एक महीने में बैन किए 80 लाख अकाउंट, जानें क्यों

WhatsApp ने सिर्फ एक महीने में 8.4 मिलियन से ज्यादा अकाउंट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 फरवरी 2025 17:22 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने सिर्फ एक महीने में 8.4 मिलियन से ज्यादा अकाउंट बैन किए हैं।
  • WhatsApp ने बड़े पैमाने पर अकाउंट पर बैन लगाने के पीछे कई वजह बताई हैं।
  • Meta की रिपोर्ट से पता चला कि बैन 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच लगाए गए।

WhatsApp भारत में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

Photo Credit: WhatsApp

भारत के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp ने सिर्फ एक महीने में 8.4 मिलियन से ज्यादा अकाउंट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन कर दिया है। फ्रॉड एक्टिविटी के मामले में प्लेटफॉर्म के गलत उपयोग के जवाब में Meta की ओर से यह कदम उठाया गया है। कंपनी के अनुसार, इन अकाउंट पर बैन लगाने का फैसला स्कैम और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट्स के बाद लिया गया, जिससे कई यूजर्स ने इस प्रकार की फ्रॉड एक्टिविटी की रिपोर्ट की।

Meta की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट यूजर्स के लिए एक सेफ माहौल बनाए रखने के कंपनी के प्रयासों को दर्शाती है। इस बात पर जोर दिया गया कि ये कदम प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी के लिए उठाए गए थे। रिपोर्ट से पता चला कि मेटा ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 4(1)(डी) और धारा 3ए(7) के प्रावधानों का पालन करते हुए भारत में लगभग 8.45 मिलियन वॉट्सऐप अकाउंट पर बैन लगा दिया। लगातार शिकायतों और सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास के बाद यह कदम उठाया गया।

Meta की रिपोर्ट से पता चला कि बैन 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच लगाए गए। कुल बैन हुए अकाउंट में से 1.66 मिलियन को गंभीर उल्लंघनों के चलते ब्लॉक कर दिया गया, जबकि बाकि अकाउंट को जांच में संदिग्ध पाए जाने के बाद बैन कर दिया गया। खासतौर पर मॉनिटर करने के दौरान 1.6 मिलियन से ज्यादा अकाउंट को बिना किसी यूजर्स की शिकायत पर बैन कर दिया गया था, क्योंकि उनका गलत इस्तेमाल किया गया था।


WhatsApp ने बड़े पैमाने पर अकाउंट पर बैन लगाने के पीछे कई वजह बताई हैं:


Advertisement
सर्विस की शर्तों का उल्लंघन: इसमें बड़ी संख्या में मैसेज भेजना, स्पैमिंग, फ्रॉड एक्टिविटी में शामिल होना और भ्रामक या हानिकारक जानकारी साझा करने वाली एक्टिविटी शामिल हैं।

गलत एक्टिविटी: अवैध एक्टिविटी में शामिल होने वाले अकाउंट को भी कानूनी के अनुपालन के लिए वॉट्सऐप की प्रतिबद्धता के हिस्से के तौर पर बैन कर दिया गया था।
Advertisement

यूजर्स की शिकायतें: WhatsApp प्लेटफॉर्म पर उत्पीड़न, दुर्व्यवहार या अनुचित व्यवहार के चलते यूजर्स की शिकायतों के आधार पर भी कार्रवाई करता है। ये शिकायतें खराब अकाउंट की पहचान करने और उनका ठीक करने में से एक रही है।

यूजर्स सेफ्टी के प्रति काम करते हुए वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक सुरक्षित और बेहतर माहौल बनाना चाहता है, खासकर ऐसे देश में जहां इंस्टेंट मैसेजिंग साइट वॉट्सऐप एक अहम कम्युनिकेशन टूल बन गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Features, WhatsApp Tricks, Meta

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.