WhatsApp ने भारत में 20 लाख से अधिक एकाउंट अक्टूबर में बैन किए

मैसेजिंग के जरिए उत्पीड़न को रोकने के लिए WhatsApp के पास अपने टूल्स भी मौजूद हैं

WhatsApp ने भारत में 20 लाख से अधिक एकाउंट अक्टूबर में बैन किए

WhatsApp ने सितंबर में 22.09 लाख एकाउंट्स को बैन किया था

ख़ास बातें
  • WhatsApp की ट्रांसपैरेंसी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है
  • WhatsApp को अक्टूबर में लगभग 500 शिकायतें मिली थी
  • IT रूल्स के तहत WhatsApp ने यह रिपोर्ट प्रकाशित की है
विज्ञापन
मैसेजिंग सर्विस WhatsApp ने भारत में अक्टूबर के महीने में 20 लाख से अधिक एकाउंट्स को बैन किया। WhatsApp की ट्रांसपैरेंसी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि जिन एकाउंट्स को बैन किया गया है उनकी ट्रैकिंग WhatsApp के अपने टूल्स के इस्तेमाल से की गई थी। रिपोर्ट में यूजर्स की ओर से मिली शिकायतों और इन पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी गई है। IT रूल्स के तहत WhatsApp ने यह रिपोर्ट प्रकाशित की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp के प्लेटफॉर्म पर उत्पीड़न से निपटने के लिए कदम उठाए गए हैं। यूजर्स की रिपोर्ट के आधार पर WhatsApp ने 18 एकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है। WhatsApp को अक्टूबर में लगभग 500 शिकायतें मिली थी। इनमें से 146 एकाउंट सपोर्ट, 248 बैन की अपील, 53 प्रोडक्ट सपोर्ट, 11 सेफ्टी और बाकी अन्य प्रकार की सपोर्ट के बारे में थी। हालांकि, इनमें से केवल 18 रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई और ये सभी बैन लगाने की अपील से जुड़ी थी। 

WhatsApp की कार्रवाई में एक एकाउंट पर बैन लगाना या यूजर की शिकायत पर पहले बैन किए गए एकाउंट को बहाल करना शामिल होता है। WhatsApp को शिकायत भेजने के लिए यूजर्स grievance_officer_wa@support.whatsapp.com पर ईमेल कर सकते हैं या डाक के जरिए देश में WhatsApp के ग्रिवांस ऑफिसर को पत्र भेज सकते हैं। 

मैसेजिंग के जरिए उत्पीड़न को रोकने के लिए WhatsApp के पास अपने टूल्स भी मौजूद हैं। अक्टूबर में बैन किए गए 20.69 लाख एकाउंट्स में से अधिकतर के लिए उत्पीड़न का कारण था। WhatsApp ने सितंबर में 22.09 लाख एकाउंट्स को बैन किया था। सितंबर में इसे यूजर्स से बैन की 309 अपील मिली थी। इनमें से लगभग 50 पर कार्रवाई की गई थी।।

WhatsApp की ओर से यूजर्स के लिए नई सर्विसेज भी शुरू की जा रही हैं। इनमें पेमेंट सर्विस प्रमुख है। हालांकि, WhatsApp को अभी सीमित संख्या में यूजर्स को पेमेंट सर्विस देने की अनुमति मिली है। WhatsApp ने गुरुवार को कैब सर्विसेज देने वाली कंपनी Uber के साथ भी पार्टनरशिप करने की घोषणा की है। इसके तहत WhatsApp पर यूजर्स कैब बुक कर सकेंगे और उन्हें इसके लिए Uber की ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Users, Ban, Accounts, Report, Tools, October
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »