WhatsApp पर 96% यूजर्स रोज करते हैं स्पैम और प्रमोशनल मैसेज का सामना, सर्वे में हुआ खुलासा

WhatsApp भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 फरवरी 2026 10:44 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
  • फ्रॉड की घटनाएं भी रोज ही सामने आती रहती हैं।
  • वॉट्सऐप यूजर स्पैम और प्रमोशनल मैसेज का सामना करता है।

WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

Photo Credit: Unsplash/Dimitri Karastelev

WhatsApp भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। करोड़ों यूजर्स होने के चलते फ्रॉड की घटनाएं भी रोज ही सामने आती रहती हैं। लगभग हर वॉट्सऐप यूजर स्पैम और प्रमोशनल मैसेज का सामना करता है। अब LocalCircles के नए सर्वे में सामने आया है कि 96 प्रतिशत वॉट्सऐप यूजर्स को रोजाना परेशान करने वाले या प्रमोशनल मैसेज प्राप्त होते हैं। वॉट्सऐप पर यूजर्स की प्राइवेसी, डाटा के गलत इस्तेमाल और स्पैम की संभावना बढ़ती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सर्वे में भारत के 324 जिलों के 42 हजार से ज्यादा वॉट्सऐप यूजर्स से रिस्पॉन्स लिए गए हैं। सर्वे में शामिल होने वाले यूजर्स में 67 प्रतिशत पुरुष और 33 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। इसमें लगभग 39 प्रतिशत टियर-I शहरों से, 30 प्रतिशत टियर-II से और 31 प्रतिशत टियर-III, टियर-IV और ग्रामीण क्षेत्रों से शामिल थे।

WhatsApp यूजर्स को रोजाना आते हैं स्पैम मैसेज

सर्वे के अनुसार, जब यूजर्स से पूछा गया कि उन्हें डेली WhatsApp पर कितने प्रमोशनल या स्पैम मैसेज आते हैं तो सिर्फ 4 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि उन्हें ऐसे कोई मैसेज नहीं मिलते हैं। बाकी में से 54 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें डेली 1 से 3 स्पैम मैसेज प्राप्त होते हैं, 30 प्रतिशत को 4 से 7 मैसेज मिलते हैं, जबकि 11 प्रतिशत ने बताया कि उन्हें रोजाना 8 या उससे ज्यादा स्पैम मैसेज आते हैं। इससे साफ हुआ है कि वॉट्सऐप पर स्पैम पर अधिकतर यूजर्स के लिए रोजाना की समस्या बन गया है।

वहीं कई यूजर्स का कहना है कि अधिकतर बड़ी संख्या में मैसेज अब वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट के जरिए प्राप्त होते हैं, जहां सेंडर यूजर्स तक पहुंचने के लिए प्लेटफॉर्म को पेमेंट करते हैं। सर्वे में वर्तमान स्टेटस की तुलना 3 साल पहले हुए इसी तरह के स्टडी से भी की गई। डाटा से पता चला है कि बीते 36 महीनों में स्पैम की दिक्कत और भी गंभीर हो गई है।
 

Advertisement

फाइनेंशियल सर्विस और रियल एस्टेट में सबसे ज्यादा स्पैम

सर्वे के अनुसार, सबसे ज्यादा फाइनेंशियल सर्विस और रियल एस्टेट से स्पैम मैसेज आते हैं। जिनमें हर कैटेगरी के 71 प्रतिशत यूजर्स ने मैसेज की रिपोर्ट की है। इसके बाद हेल्थ सर्विस और पैथोलॉजी सर्विस से 46 प्रतिशत मैसेज आते हैं और नौकरी या इनकम सोर्स से 44 प्रतिशत मैसेज आते हैं। अन्य सामान्य कैटेगरी में आरओ रिपेयर और ब्यूटी सर्विस जैसी सर्विस, ऑनलाइन गेमिंग और मोबाइल प्लान शामिल हैं।

स्पैम मैसेज से निपटने के लिए अधिकतर यूजर्स क्या करते हैं?

Advertisement

सर्वे में पता चला है कि 59 प्रतिशत वॉट्सऐप यूजर्स प्रमोशनल या स्पैम मैसेज भेजने वालों को ब्लॉक करते हैं। हालांकि, 35 प्रतिशत ने कहा कि वे ऐसे मैसेज को अनदेखा कर देते हैं, वहीं कुछ लोग चैट को म्यूट कर देते हैं। ब्लॉक करने के बावजूद कई यूजर्स ने कहा कि स्पैम भेजने वाले अक्सर नए नंबर या अकाउंट के जरिए फिर से मैसेज करते हुए नजर आते हैं, जिससे ब्लॉक करना कोई स्थाई समाधान नहीं रहता है।

WhatsApp पर सबसे ज्यादा स्पैम मैसेज किस कैटेगरी में आते हैं?

WhatsApp पर सबसे ज्यादा स्पैम मैसेज फाइनेंशियल सर्विस और रियल एस्टेट से आते हैं।

Advertisement

WhatsApp पर यूजर्स को रोजाना कितने स्पैम मैसेज हैं?

WhatsApp पर यूजर्स को रोजाना 8 या उससे ज्यादा स्पैम मैसेज आते हैं।

स्पैम मैसेज से निपटने के लिए अधिकतर यूजर्स क्या करते हैं?

स्पैम मैसेज से निपटने के लिए अधिकतर यूजर्स प्रमोशनल या स्पैम मैसेज भेजने वालों को ब्लॉक करते हैं।

भारत में सबसे ज्यादा किस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग होता है?

WhatsApp भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.