95 हजार और 200MP कैमरे वाला Vivo फोन फ्री में जीतने का मौका, साथ में 5 लाख रुपये का इनाम अलग से

Vivo ने अपने इमेजिन स्मार्टफोन फोटोग्राफी अवार्ड्स के तीसरे एडिशन की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अगस्त 2025 09:34 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 Pro में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Vivo X200 Pro में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • Vivo X200 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo X200 Pro में 6000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने अपने इमेजिन स्मार्टफोन फोटोग्राफी अवार्ड्स के तीसरे एडिशन की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को फोटोग्राफी के जरिए अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का अवसर मिलता है। जो भी यह प्रतियोगिता जीतेगा उसे वीवो का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200 Pro मुफ्त में मिलेगा। फिल्म निर्माता जोया अख्तर के साथ तीन जाने-माने फोटोग्राफर विनीत वोहरा, राकेश पुलपा और आमिर वानी इस प्रतियोगिता में ज्यूरी मेंबर होंगे। फाइनल 6 में जगह बनाने वाले प्रतिभागियों को कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200 Pro फ्री मिलेगा। वहीं इन सभी 6 में से एक फाइनल विनर को 5 लाख रुपये का नकद इनाम भी मिलेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फोटोग्राफी अवार्ड 6 अलग-अलग कैटेगरी में आयोजित होंगे, जिसमें नेचर और लैंडस्केप, नाइट और लाइट, आर्किटेक्चर, मोशन, पोर्ट्रेट के साथ स्ट्रीट और कल्चर शामिल। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का समय 22 अगस्त से शुरू हो गया है और 30 नवंबर तक जारी रहेगा। एंट्री बंद होने के बाद ज्यूरी टीम सभी एंट्री का मूल्यांकन करेगी और हर कैटेगरी से एक विनर को शॉर्टलिस्ट करेगी। फिर इन 6 प्रतिभागियों में से फाइनल विनर का चयन किया जाएगा।

Advertisement

5 लाख का नकद इनाम

फाइनल 6 में जगह बनाने वाले प्रतिभागियों को कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200 Pro फ्री मिलेगा। वहीं इन सभी 6 में से एक फाइनल विनर को 5 लाख रुपये का नकद इनाम भी मिलेगा। इस प्रतियोगिता के जरिए प्रतिभागी अपनी फोटोग्राफी से खुद की असली और नई कहानी बयां करेंगे। एक प्रेस रिलीज में जोया अख्तर ने कहा कि यह प्रतियोगिता ऐसी कहानियों के लिए जगह प्रदान कर रही है जो कि बेहद निजी होने के साथ प्रभाव डालेगी।

Advertisement

Vivo की प्रतियोगिता में कैसे लें हिस्सा

Vivo की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन करना है।
आवेदन करते हुए प्रतिभागियों को सामान्य जानकारी के साथ अपनी फोटो अपलोड करनी होंगी।
फोटो अपलोड करते हुए 6 कैटेगरी में से एक का चयन करना होगा।
प्रत्येक कैटेगरी से चयनित 6 विनर्स को इस साल दिसंबर में होने वाले फिनाले में इन्वाइट किया जाएगा। Vivo ने अभी तक फिनाले के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

  • इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • प्रतिभागी भारत का नागरिक होना चाहिए। 
  • वीवो का कहना है कि प्रतिभागी का स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए।
  • प्रतिभागी सिर्फ Vivo स्मार्टफोन से ली गई फोटो ही अपलोड कर सकते हैं और वे असली होनी चाहिए।
  • एक व्यक्ति अधिकतम 5 अलग-अलग एंट्री कर सकता है।
  • प्रतिभागी एक ही कैटेगरी में कई फोटो अपलोड कर सकते हैं। 
  • फोटो के लिए टैग और जानकारी देने का ऑप्शन भी है, लेकिन यह जरूरी नहीं है।
  • फोटो का साइज 2-10 एमबी के बीच होना चाहिए और इसका रेजॉल्यूशन 1000x1000 पिक्सल और अधिकतम 1920x1080 पिक्सल के बीच होना चाहिए।
  • प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक रखने होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.