उत्तर प्रदेश में हुई व्हीकल्स की सबसे अधिक बिक्री, महाराष्ट्र का दूसरा स्थान 

पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा है। महाराष्ट्र में 1,21,030 यूनिट्स की बिक्री हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 फरवरी 2024 19:35 IST
ख़ास बातें
  • उत्तर प्रदेश में चौथी तिमाही में व्हीकल्स की 8,22,472 यूनिट बिकी हैं
  • महाराष्ट्र में व्हीकल्स की 6,88,192 यूनिट्स की बिक्री हुई है
  • टू-व्हीलर्स में उत्तर प्रदेश का 6,73,962 यूनिट्स के साथ पहला स्थान था

इस वर्ष ऑटोमोबाइल कंपनियों की अच्छी शुरुआत रही है

पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में व्हीकल्स की कुल सेल्स में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा। इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु हैं। उत्तर प्रदेश में अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में व्हीकल्स की 8,22,472 यूनिट्स की बिक्री हुई। इनमें पैसेंजर व्हीकल्स, कमर्शियल व्हीकल्स, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर शामिल थे। 

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में महाराष्ट्र में व्हीकल्स की 6,88,192 यूनिट्स बिकी हैं। गुजरात में व्हीकल्स की कुल बिक्री 4,21,026 यूनिट्स और तमिलनाडु में 4,19,189 यूनिट्स की थी। पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा है। महाराष्ट्र में 1,21,030 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश (1,01,568 यूनिट्स), गुजरात (85,599 यूनिट्स) और कर्नाटक (71,549 यूनिट्स) थे। 
Advertisement

टू-व्हीलर कैटेगरी में उत्तर प्रदेश का 6,73,962 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान था। इसके बाद महाराष्ट्र (5,15,612 यूनिट्स), मध्य प्रदेश (3,35,478 यूनिट्स) और तमिलनाडु (3,24,918 यूनिट्स) थे। इसके अलावा थ्री-व्हीलर्स कैटेगरी में भी उत्तर प्रदेश 23,859 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे आगे है। इसके बाद महाराष्ट्र (20,495 यूनिट्स), गुजरात (19,743 यूनिट्स) और बिहार (14,955 यूनिट्स) था। कमर्शियल व्हीकल्स में महाराष्ट्र का 31,055 यूनिट्स के साथ पहला स्थान था। इसके बाद उत्तर प्रदश (23,083 यूनिट्स), गुजरात (20,391 यूनिट्स) और कर्नाटक (16,966 यूनिट्स) थे। 

इस वर्ष ऑटोमोबाइल कंपनियों की अच्छी शुरुआत रही है। इनमें से अधिकतर कंपनियों ने जनवरी में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में ग्रोथ दर्ज की है। जनवरी में लगभग चार लाख कारों की बिक्री हुई है। बड़ी कार मेकर्स में शामिल Maruti Suzuki की सेल्स लगभग 15.5 प्रतिशत बढ़कर 1,99,364 यूनिट्स की रही। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,72,535 यूनिट्स बेची थी। Tata Motors की जनवरी में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित 54,033 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष की समान अवधि में इसकी बिक्री 48,289 यूनिट्स थी। टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल्स का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है। जनवरी में कंपनी ने 400 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले कुछ महीनों में टाटा मोटर्स ने Harrier, Nexon और Safari के अपडेटेड वर्जन लॉन्च किए हैं। इससे कंपनी की बिक्री की रफ्तार तेज हुई है। EV के सेगमेंट में कंपनी की ग्रोथ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 69 प्रतिशत की रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.