UPI से पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक!

अगर आप डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई उपयोग करते हैं तो खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है।

UPI से पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक!

Photo Credit: Unsplash/SumUp

यूपीआई डिजिटल पेमेंट का लोकप्रिय तरीका है।

ख़ास बातें
  • यूपीआई (UPI) यूजर्स के लिए बड़ी खबर आई है।
  • सरकार यूपीआई ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए नया प्लान बना रही है।
  • UPI भुगतान आपके लिए क्रेडिट कार्ड से सस्ता साबित हो सकता है।
विज्ञापन
यूपीआई यूजर्स के लिए बड़ी खबर आई है। अगर आप डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई उपयोग करते हैं तो खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है। जी हां सरकार इसको लेकर काम कर रही है, अगर यह नियम लागू हो जाता है तो ग्राहकों को सीधे तौर पर 100 रुपये के खर्च वाला लेनदेन सिर्फ 98 रुपये में पड़ेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


क्रेडिट कार्ड से सस्ता होगा UPI


सरकार यूपीआई ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए नया प्लान बना रही है। खरीदारी करने के लिए UPI कोड को स्कैन करना आपके लिए क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करने से सस्ता साबित हो सकता है। अगर उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा पेमेंट ट्रांजेक्शन फीस पर किए गए प्रयास सफल होते हैं तो ग्राहकों को सीधे तौर पर लाभ होगा।


ग्राहकों को MDR छूट का फायदा


आपको बता दें कि वर्तमान में क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर विक्रेता को 2-3 प्रतिशत एमडीआर (एक प्रकार का चार्ज) देना पड़ता है। अधिकतर विक्रेता इस चार्ज को खुद देते हैं। (कुछ स्थितियों में ग्राहकों से इस चार्ज के भुगतान के लिए भी कहा जा सकता है)। जैसे कि अगर ग्राहक 100 रुपये की खरीदारी करते हैं तो क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर एमडीआर चार्ज लगेगा, जिसका भुगतान विक्रेता करेगा तो उसे ग्राहक द्वारा किए गए भुगतान से कम राशि मिलेगी। वहीं अगर ग्राहक यूपीआई से भुगतान करेगा तो उस पर कोई भी एमडीआर चार्ज नहीं लगता है तो ऐसे में विक्रेता को पूरा पैसा मिलेगा। ऐसे में सरकार चाहती है कि यूपीआई पेमेंट पर उस चार्ज को ग्राहकों को प्रदान किया जाए। इससे 100 रुपये के भुगतान वाले सामान के लिए सिर्फ 98 रुपये चुकाने होंगे।

लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार एक ऐसे प्लान पर काम कर रही है, जो अपने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के कॉस्ट बेनिफिट्स को ग्राहकों तक पहुंचाएगी और यूपीआई उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करेगी। मंत्रालय के अधिकारी जल्द ही प्लान को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित लोगों से मिलेंगे। इस कदम से खरीद के दौरान डिस्काउंट देकर यूपीआई उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। जीरो फीस डिजिटल पेमेंट मोड चुनने के लिए यूजर्स को प्रभावी रूप से रिवार्ड मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI), फाइनेंशियल सर्विस डिपार्टमेंट (DFS) और उपभोक्ता अधिकार समूहों समेत कई संस्थान के साथ परामर्श करने के लिए तैयार है। जून में सभी के साथ मीटिंग के बाद फाइनल प्लान तैयार किया जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, UPI Users, UPI Transaction, Credit Card
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »