• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • UPI पेमेंट के सभी रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त! नवंबर में Rs 17.4 लाख करोड़ के ट्रांजैक्‍शंस

UPI पेमेंट के सभी रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त! नवंबर में Rs 17.4 लाख करोड़ के ट्रांजैक्‍शंस

UPI transactions new Record : इसकी तुलना पिछले साल नवंबर महीने से की जाए तो यूपीआई ट्रांजैक्‍शन 54 फीसदी बढ़ गया है, जबकि उसकी वैल्‍यू में 46% की बढ़ोतरी देखी गई है।

UPI पेमेंट के सभी रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त! नवंबर में Rs 17.4 लाख करोड़ के ट्रांजैक्‍शंस

यूपीआई लेनदेन में हुई इस बढ़ाेतरी की वजह त्‍योहारी सीजन को माना जा रहा है।

ख़ास बातें
  • देश में यूपीआई लेनदेन लगातार बढ़ रहा है
  • नवंबर में इसने नया रिकॉर्ड बनाया है
  • यूपीआई ट्रांजैक्‍शंस ने 17.4 लाख करोड़ रुपये का नया रिकॉर्ड बनाया
विज्ञापन
UPI transactions new Record : देश में यूपीआई लेनदेन लगातार बढ़ रहा है। नवंबर में इसने नया रिकॉर्ड बनाया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों से पता चला है कि पिछले महीने नवंबर 2023 में यूपीआई ट्रांजैक्‍शंस ने 17.4 लाख करोड़ रुपये का नया रिकॉर्ड बनाया। साथ ही 11 अरब वॉल्यूम की संख्या को भी पार कर लिया। इसकी तुलना पिछले साल नवंबर महीने से की जाए तो यूपीआई ट्रांजैक्‍शन 54 फीसदी बढ़ गया है, जबकि उसकी वैल्‍यू में 46% की बढ़ोतरी देखी गई है।  

यूपीआई लेनदेन में हुई इस बढ़ाेतरी की वजह त्‍योहारी सीजन को माना जा रहा है। पहले अक्‍टूबर और फ‍िर नवंबर में लोगों ने जमकर खरीदारी की, जिससे यूपीआई लेनदेन में उछाल दर्ज किया। एनपीसीआई के आंकड़े बताते हैं कि इस साल जनवरी में यूपीआई लेनदेन 12 लाख करोड़ रुपये पर था, जो मार्च में बढ़कर 14 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। जुलाई में इसने 15 लाख करोड़ के आंकड़े को पार किया और नवंबर में यह 17.4 लाख करोड़ के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है।    

ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें, तो इसमें होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार दो लोगों के बीच फर्स्‍ट ट्रांजैक्‍शन (First Transaction) को लेकर कुछ नियम लाने की तैयारी कर रही है। अब दो लोगों के बीच पहली बार होने वाले ट्रांजैक्‍शन के लिए न्‍यूनतम लिमिट तय की जा रही है। नए नियम जारी हो जाते हैं तो दो लोगों के बीच पहली बार होने वाला 2 हजार रुपये से ज्‍यादा का ट्रांजैक्‍शन 4 घंटे लेट हो सकता है। 

यानी आप अगर किसी को पहली बार 2 हजार रुपये से ज्‍यादा भेजते हैं, तो पेमेंट 4 घंटे में पहुंचेगा। इससे डिजिटल ट्रांजैक्‍शन करने वालों को परेशानी होगी। डिज‍िटल पेमेंट में कमी आ सकती है, लेकिन अधिकारियों को लगता है कि साइबर धोखाधड़ी को कम करना जरूरी है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »