Facebook पर वर्क-फ्रॉम-होम के झांसे में फंसी महिला, ठग लिए गए 31 लाख, पुलिस ने दी चेतावनी!

ऊडुपी में एक महिला फेसबुक के वर्क-फ्रॉम-होम विज्ञापन के जरिए साइबर ठगी की शिकार हुई। शुरुआती छोटे पेआउट्स से भरोसा जीतकर ठगों ने 31 लाख ऐंठ लिए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2025 13:01 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक के वर्क-फ्रॉम-होम विज्ञापन से महिला से 31 लाख की ठगी
  • व्हाट्सऐप–टेलीग्राम पर टास्क और पेआउट देकर भरोसा जीता
  • निवेश पर रिटर्न का लालच देकर पैसे ऐंठे, केस दर्ज

Photo Credit: Pexels

कर्नाटक के ऊडुपी से एक और चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय महिला ने Facebook पर दिखे एक "वर्क फ्रॉम होम" (Work from Home) ऑफर पर भरोसा करके 31 लाख रुपये गंवा दिए। सोशल मीडिया पर आसान कमाई का लालच दिखाने वाले ऐसे विज्ञापनों को लेकर पुलिस लगातार चेतावनी देती रहती है, लेकिन ठग हर बार नई तकनीक से लोगों को फंसा लेते हैं।

Deccan Herald के मुताबिक, महिला ने 29 नवंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट देखा, जिसमें दावा था कि वह घर बैठे कमाई कर सकती है। पोस्ट पर इंटरैक्ट करने के कुछ ही देर बाद, उसे WhatsApp पर एक मैसेज आया। खुद को “NSE कॉर्पोरेट ऑफिस” का HR बताने वाले व्यक्ति ने उससे फॉर्म भरवाए और छोटे-छोटे ऑनलाइन “टास्क” दिए। शुरुआत में हर टास्क पूरा करने पर उसे थोड़ी-थोड़ी रकम भेजी भी गई, जिससे उसकी भरोसा बढ़ गया।

Advertisement

1 दिसंबर को ठगी का दायरा तब और बढ़ गया जब महिला को Telegram ग्रुप्स में जोड़ा गया। वहां उसे बताया गया कि वह "स्पेशल अर्निंग ऑप्शन्स" में पैसा लगाकर अपनी कमाई 30-40% तक बढ़ा सकती है। शुरुआत में उसने QR कोड से 1,000 और 2,000 रुपये भेजे और बदले में 3,900 रुपये भी मिल गए। इससे उसे लगा कि ये नौकरी और निवेश वाला मॉडल असली है।

लेकिन यहीं से ठगों का असली प्लान शुरू हुआ। महिला को बार-बार बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। वह भरोसे में आकर लगातार पैसों का लेनदेन करती रही और कुछ ही दिनों में लगभग 31 लाख रुपये अलग-अलग खातों में भेज दिए। और जैसे ही बड़ी रकम ट्रांसफर हो गई, सारी कम्युनिकेशन बंद हो गई - न मैसेज का जवाब, न कॉल रिसीव।

जब उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है, तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामला IT एक्ट की धारा 66(C) और 66(D), साथ ही Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 318(4) के तहत दर्ज कर लिया गया है। जांच फिलहाल जारी है।

Advertisement

यह साइबर फ्रॉड कैसे शुरू हुआ?

महिला ने फेसबुक पर घर बैठे कमाई का विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर इंटरैक्ट करते ही उसे व्हाट्सऐप पर मैसेज आया और वहीं से टास्क और पेआउट्स का खेल शुरू हुआ।

ठगों ने भरोसा कैसे जीता?

शुरुआत में छोटी-छोटी रकम भेजकर ठगों ने पीड़ित का विश्वास जीता। इसके बाद उसे इन्वेस्टमेंट पर हाई रिटर्न का लालच दिया गया।

पैसा कैसे ट्रांसफर करवाया गया?

QR कोड और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए महिला से 31 लाख रुपये अलग-अलग खातों में भेजवाए गए।

Advertisement

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

IT एक्ट 66(C), 66(D) और BNS की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।

ऐसे ऑनलाइन जॉब या इन्वेस्टमेंट ऑफर्स से कैसे बचें?

अनजान विज्ञापनों, इन्वेस्टमेंट रिक्वेस्ट और जल्दी कमाई के दावों से दूर रहें। सोर्स वेरिफाई किए बिना कोई ट्रांजैक्शन न करें और संदिग्ध लिंक को तुरंत रिपोर्ट करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Work From Home, WFH, Scam, Fraud, Cyber Fraud, Cyber Crime
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.