• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Twitter ने भारत समेत इन देशों में सबसे पहले लॉन्च किया Voice DM, जानें क्या है ये फीचर

Twitter ने भारत समेत इन देशों में सबसे पहले लॉन्च किया Voice DM, जानें क्या है ये फीचर

Twitter पर Voice DM भेजना काफी आसान है। हालांकि Android और iOS में मैसेज भेजने का तरीका अलग है।

Twitter ने भारत समेत इन देशों में सबसे पहले लॉन्च किया Voice DM, जानें क्या है ये फीचर

Twitter ने Voice DM फीचर को सबसे पहले भारत, ब्राज़ील और जापान में जारी किया है

ख़ास बातें
  • Twitter पर Voice DM फीचर को टेस्ट किया जा रहा है
  • फीचर को धीरे-धीरे सभी Android और iOS यूज़र्स के लिए रोल आउट किया जाएगा
  • भारत, ब्राज़ील और जापान Voice DM को पाने वाले पहले देश हैं
विज्ञापन
Twitter ने प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट मैसेज (DM) के लिए नए वॉयस मैसेजिंग फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। बुधवार, 17 फरवरी से भारत, ब्राज़ील और जापान में यूज़र्स के लिए यह फीचर चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। पिछले साल कंपनी ने वॉयस ट्वीट्स फीचर को जारी किया था और अब यूज़र्स डायरेक्ट मैसेज (DM) के जरिए वॉयस नोट्स भेज सकते हैं। वॉयस ट्वीट (Voice Tweet) की तरह, प्रत्येक वॉयस डीएम अधिकतम 140 सेकंड लंबा हो सकता है। यह टेस्टिंग फीचर Android और iOS दोनों यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।

वायस नोट्स को DM पर भेजना काफी आसान है। आप ट्विटर पर अपने DMs में कोई भी चैट खोलें या एक नई चैट शुरू करें। अपना मैसेज रिकॉर्ड करने के लिए एक बार वॉयस रिकॉर्डिंग आइकन पर टैप करें और रिकॉर्डिंग को खत्म करने के लिए उसी आइकन पर एक बार फिर से टैप करें। आप रिकॉर्ड किए गए मैसेज को भेजने से पहले सुन भी सकते हैं। iOS यूज़र्स के लिए यह तरीका थोड़ा अलग है। यहां आपको मैसेज रिकॉर्ड करने के लिए वॉयस रिकॉर्डिंग आइकन को दबाकर रखना होता है और आइकन को स्वाइप अप कर छोड़ देने से मैसेज चला जाता है।

ट्विटर पर वॉयस डीएम भेजना केवल Android और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन यूज़र्स मोबाइल डिवाइस पर भेजे या प्राप्त हुए वॉयस मैसेज को वेब ब्राउज़र के जरिए भी सुन सकते हैं। ट्विटर का कहना है कि नया फीचर यूज़र्स को खुद को व्यक्त करने में मददगार साबिक होगा और स्टोरीटेलर्स और श्रोताओं के लिए पूरे अनुभव को और बेहतर बनाएगा।

ट्विटर ने पिछले साल जून में पहली बार वॉयस ट्वीट्स के साथ अपने प्लेटफॉर्म पर ऑडियो मैसेजिंग शुरू की थी। यह यूज़र्स को टेक्स्ट के साथ वॉयस नोट्स ट्वीट करने की अनुमति देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »