99 kmph टॉप स्पीड वाली TVS Raider का नया वेरिएंट लॉन्च, इसमें मोबाइल भी होगा कनेक्ट

TVS की बाइक का यह नया मॉडल खास ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉयस कमांड, कॉल अलर्ट, मैसेज नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स से लैस 5-इंच के TFT डिस्प्ले के साथ आता है।

99 kmph टॉप स्पीड वाली TVS Raider का नया वेरिएंट लॉन्च, इसमें मोबाइल भी होगा कनेक्ट

यह वेरिएंट 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर बेचा जाएगा

ख़ास बातें
  • TVS ने Raider 125 का नया SmartXonnect वेरिएंट लॉन्च किया
  • इसकी कीमत 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • इसमें ब्लूटूथ, नेविगेशन, वॉयस कमांड, कॉल अलर्ट आदि फीचर्स का सपोर्ट शामिल
विज्ञापन
TVS ने भारत में अपनी मौजूदा मोटरसाइकिल Raider का एक टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट लॉन्च किया है। यह लेटेस्ट वेरिएंट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस कंपनी के SmartXonnect फीचर के साथ आता है। इसके साथ ही डिस्प्ले कॉन्सोल को भी अपडेट किया गया है। पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं है, जिसका मतलब है कि मोटरसाइकिल 124.8 cc के इंजन के साथ आती है, जिसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स जुड़ा है।

TVS ने अपने मेटावर्स प्लेटफॉर्म, TVS Motoverse पर अपनी 2022 Raider मोटरसाइकिल के टॉप वेरिएंट को पेश किया है। यह वेरिएंट 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर बेचा जाएगा। नए टीवीएस रेडर वेरिएंट में स्मार्ट कनेक्टिविटी वाला कॉन्सोल मिलता है। यूं तो बाइक फेरी येलो, ब्लेजिंग ब्लू, स्ट्राइकिंग रेड और विकेड ब्लैक कलर ऑप्शन में आती है, लेकिन नया रेडर स्मार्टएक्सोनेक्ट केवल विकेड ब्लैक और फेयरी येलो कलर ऑप्शन में मिलेगा।

खासियतों की बात करें, तो जैसा कि हमने बताया TVS की बाइक का यह नया मॉडल खास ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉयस कमांड, कॉल अलर्ट, मैसेज नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स से लैस 5-इंच के TFT डिस्प्ले के साथ आता है। अन्य फीचर् में दो राइडिंग मोड्स (इको और पावर), लो बैटरी और सर्विस रिमाइंडर, गियर-शिफ्ट और पोजिशन इंडिकेटर, टॉप-स्पीड रिकॉर्डर, डिस्टेंस टू एम्प्टी और एवरेज फ्यूल इकोनॉमी जैसे जरूरी फीचर्स भी हैं। 
 
b2052kag
नए Raider SmartXonnect वेरिएंट के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं है। इसमें पहले की तरह 124.8 cc सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.2 hp की पावर और 11.2 Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स में जोड़ा गया है। सस्पेंशन सेटअप में एक टेलिस्कोपिक फोर्क अप फ्रंट है, जो पीछे की तरफ 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक के साथ काम करता है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक का वजन 123 किलोग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TVS, TVS Raider, TVS Raider 125, TVS Raider SmartXonnect
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »