• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 75 km की रेंज वाले इस भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 90 km रेंज वाले Bajaj Chetak EV को पीछे छोड़ा

75 km की रेंज वाले इस भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 90 km रेंज वाले Bajaj Chetak EV को पीछे छोड़ा

अगस्त महीना भी TVS के लिए अच्छा साबित हुआ था, जहां कंपनी ने बजाज द्वारा बेचे गए 364 चेतक ईवी की तुलना में 649 आईक्यूब बेचे थे। निश्चित तौर पर यह बड़ा अंतर था।

75 km की रेंज वाले इस भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 90 km रेंज वाले Bajaj Chetak EV को पीछे छोड़ा

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 1,00,777 रुपये है

ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak EV को TVS iQube ने बिक्री में पीछे छोड़ा
  • सितंबर महीने में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के बिकी 766 यूनिट्स
  • वहीं, Chetak EV के बेचे गए 642 यूनिट्स
विज्ञापन
यूं तो भारत में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooters in India) हैं, जो भारतीय टू-व्हीलर ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं, लेकिन दो भारतीय कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्रतिद्वंदिता समय के साथ बढ़ती जा रही है। हम TVS iQube और Bajaj Chetak EV की बात कर रहे हैं। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर खूबसूरत डिज़ाइन और दमदार पावर व रेंज से लैस आते हैं। दोनों के सेल रिकॉर्ड बताते हैं कि इन्हें भारत में खासा पसंद किया जा रहा है। कुछ ऐसा ही सितंबर महीने के आंकड़ों से भी पता चलता है। बीते सिंतबर महीने में बिक्री के मामले में TVS iQube ने एक बार फिर Bajaj Chetak EV इलेक्ट्रिक स्कूटर को पीछे छोड़ दिया है।

दोनों कंपनियों द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों से पता चला है कि सितंबर महीने में TVS ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 766 यूनिट्स बेची हैं। वहीं, दूसरी ओर Bajaj ने Chetak EV के 642 यूनिट्स बेचे हैं। बता दें कि अगस्त महीना भी TVS के लिए अच्छा साबित हुआ था, जहां कंपनी ने बजाज द्वारा बेचे गए 364 चेतक ईवी की तुलना में 649 आईक्यूब बेचे थे। निश्चित तौर पर यह बड़ा अंतर था। हालांकि सिंतबर महीने में यह अंतर काफी कम हो गया है। 

पिछले साल के इसी महीने TVS ने iQube के 288 यूनिट्स बेचे थे, यानी एक साल में स्कूटर की बिक्री में लगभग 123% का इजाफा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर पिछले साल सितंबर महीने में चेतक के महज 7 यूनिट्स बिके थे। देखा जाए तो साल-दर-साल (YoY) के हिसाब से बजाज ने जबरदस्त सफलता प्राप्त की है।

आने वाले समय में इन दोनों स्कूटर की सेल में अंतर देखने को मिल सकता है, क्योंकि भारत में कई स्टार्ट-अप हैं, जो अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च कर रहे हैं। इनमें Ather Energy, Simple Energy और प्रसिद्ध कैब सर्विस प्रदाता Ola शामिल हैं। तीनों ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती कीमत और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के दम पर मार्केट में हलचल मचा रहे हैं। सिंतबर महीने में Ola ने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की पहली बुकिंग शुरू की थी और कंपनी ने दावा किया था कि पहले दिन की बुकिंग में 600 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई। देखना होगा कि TVS और Bajaj के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर इसका क्या असर पड़ता है।

कुछ स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालते हैं। TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.4kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 75 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 78Kmph है। इसमें 2.25kWh क्षमता की lithium-ion बैटरी मिलती है। स्कूटर कई आधुनिक फीचर्स से लैस आता है और इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जीपीएस / नेविगेशन और मोबाइल कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। दिल्ली में इस स्कूटर की ऑन-रोड कीमत 1,00,777 रुपये है।

वहीं, दूसरी ओर Bajaj Chetak 4.08kW क्षमता की मोटर मिलती है। इसमें दो मोड मिलते हैं। ईको मोड में रेंज 90Km है। इसकी टॉप स्पीड 70Kmph है। इस स्कूटर में भी डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो GPS/Navigation और मोबाइल कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। Bajaj Chetak EV को दो ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है, पहला Urbane और दूसरा Premium मॉडल। Urbane मॉडल की कीमत 1.15 लाख रुपये और Premium मॉडल की कीमत 1.20 लाख रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  2. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  3. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
  4. कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop
  5. AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
  6. Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
  8. Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iQOO Z11 का टीजर जारी, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  10. Hisense ने लॉन्च की MiniLED TV सीरीज, 165Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos ऑडियो के साथ आए नए मॉडल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »