TVS iQube, Bajaj Chetak EV और Ather 450X: इन बेस्ट मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानें सब कुछ

यूं तो इस समय कई बड़े ब्रांड्स और स्टार्टअप्स हैं, जिन्होंने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (Electric two-wheelers) लॉन्च किए हैं, लेकिन TVS, Bajaj और Ather तीन ऐसी कंपनियां हैं, जिनके स्कूटर्स भारतीय मार्केट में धमाल मचा रहे हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अगस्त 2021 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak EV की दिल्ली में कीमत 1.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम है
  • TVS iQube को दिल्ली में 1,00,777 रुपये (ऑन-रोड कीमत) में खरीदा जा सकता है
  • 1.13 लाख (दिल्ली एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है Ather 450 Plus ई-स्कूटर

Bajaj Chetak Electric की भारत में कीमत 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है

भारतीय बाज़ार में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) सेगमेंट में हलचल तेज़ होनी शुरू हो गई है। इसके पीछे कुछ प्रसिद्ध टू-व्हीलर ब्रांड्स द्वारा लॉन्च किए गए बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooters) हैं। यूं तो इस समय कई बड़े ब्रांड्स और स्टार्टअप्स हैं, जिन्होंने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (Electric two-wheelers) लॉन्च किए हैं, लेकिन TVS, Bajaj और Ather तीन ऐसी कंपनियां हैं, जिनके स्कूटर्स भारतीय मार्केट में धमाल मचा रहे हैं। भारत के कई राज्यों में इन ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। तीनों ही ब्रांड्स के पास इस समय लाइनअप में केवल एक मॉडल हैं और तीनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पूरी तरह से Made-in-India इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं। ये मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स न केवल किफायती हैं, बल्कि ये कई दमदार फीचर्स से लैस आते हैं।

यदि आप भी एक अच्छा मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Best Made in India electric two-wheelers) खरीदने के इच्छुक हैं और कंफ्यूज़ हैं कि आपके लिए TVS iQube, Bajaj Chetak EV और Ather 450 सीरीज़ में कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेस्ट रहेगा, तो हम आपका काम आसान बनाने वाले हैं। आप नीचे इन तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Advertisement

नोट: यहां बताई गई कीमतें एक्स-शोरूम (Ex-Showroom) हैं। आपके शहर के हिसाब से इनकी ऑन-रोड (On-Road) कीमतें अलग हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सरकार रोड टैक्स नहीं वसूलती। हालांकि, बिमा (Insurance) और कुछ अन्य छोटे टैक्स जुड़ते हैं।
 

Made in India electric scooters

Bajaj Chetak

Bajaj अपने 90 के दशक के बेहद लोकप्रिय स्कूटर चेतक (Chetak) को एक बार फिर बाज़ार में वापस लाई है और इस बार इसे आधुनिक बनाया गया है। Bajaj Chetak EV को दो ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है, पहला Urbane और दूसरा Premium मॉडल। Urbane मॉडल की कीमत 1.15 लाख रुपये और Premium मॉडल की कीमत 1.20 लाख रुपये है। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को इसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।
Advertisement

Bajaj Chetak EV को फिलहाल कुछ शहरों में बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। बुकिंग की शुरुआत पुणे और बेंगलुरु से की गई थी। इसके बाद कंपनी ने औरंगाबाद, मैसूर और मैंगलोर में भी इसकी बुकिंग खोली और जल्द चेन्नई और हैदराबाद के लोगों को इस स्कूटर को बुक करने का मौका मिलेगा। उम्मीद है कि कंपनी धीरे-धीरे इसे भारत के अन्य शहरों में भी पेश करेगी। शिपमेंट की सटीक तारीख को फिलहाल साझा नहीं किया गया है, लेकिन Bajaj Auto ने अपनी 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा था कि कंपनी Bajaj Chetak EV की डिलिवरी भारत में त्योहारी सीज़न के शुरू होने से ठीक पहले सितंबर वाली तीसरी तिमाही से शुरू कर सकती है।

Bajaj Chetak EV की मोटर 3800W पावर रेटिंग के साथ आती है, जो 4,080W की पीक पावर जनरेट कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिगंल चार्ज में 85 से 95 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और इसकी बैटरी फुल चार्ज होने में 5 घंटों का समय लगाती है। इसकी टॉप स्पीड 70Kmph है। इसका डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर बेहद आधुनिक दिखाई देता है और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। यह जीपीएस और नेविगेशन भी सपोर्ट करता है। इसमें आपको यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है और साथ ही यह पार्किंग असिस्ट, एंटी थेफ्ट सिस्टम और जीयो फेंसिंग सपोर्ट से लैस है। इसकी एक खासियत रिवर्स मोड है, जिसके जरिए आपको इसे पीछे धकेलने के लिए पैरों का इस्तेमाल नहीं करना होगा।
Advertisement
 

TVS iQube

TVS का पहला और फिलहाल एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है iQube, जो आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,38,286 रुपये है, लेकिन सब्सिडी, बीमा और कुछ अन्य टैक्स के बाद इसकी इफेक्टिव ऑन-रोड कीमत 1,00,777 रुपये पड़ती है। स्कूटर को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, कोच्चि और कोयंबटूर में बेचा जा रहा है। स्कूटर की टेस्ट राइड और बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन की जा सकती है।

iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर 3000W पावर रेटिंग के साथ आती है, जो 4,400W की पीक पावर जनरेट कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिगंल चार्ज में 75KM की दूरी तय कर सकता है और इसकी बैटरी फुल चार्ज होने में 5 घंटों का समय लगाती है। इसकी टॉप स्पीड 78Kmph है। बैटरी की क्षमता 2.25kWh है और यह Lithium-ion बैटरी है। यह स्कूटी भी मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी और GPS नेविगेशन सपोर्ट करती है। इसमें आपको यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है और साथ ही यह पार्किंग असिस्ट, एंटी थेफ्ट सिस्टम और जीयो फेंसिंग सपोर्ट से लैस है। इसमें रिवर्स मोड भी मिलता है।
Advertisement
 

Ather 450X / Ather 450 Plus

भारतीय स्टार्टअप Ather के पोर्टफोलियो में इस समय एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसका नाम Ather 450X है। इसका एक 'किफायती' वेरिएंट भी है, जिसे कंपनी Ather 450 Plus कहती है। दोनों में कीमत के साथ पावर और रेंज का भी अंतर है। एथर एक भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग स्टार्ट-अप है, जो तेज़ी से नाम कमा रहा है। दिल्ली में 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,32,426 रुपये होगी। वहीं, 450 Plus की कीमत 1,13,416 रुपये होगी। स्कूटर को फिलहाल दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, गोआ, हुबली, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, मैसूर, नागपुर, पुणे, त्रीची और विशाखापट्टनम में बेचा जा रहा है।

कंपनी के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 450X और 450 Plus कई आधुनिक फीचर्स के साथ आते हैं। 450X में 3 राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिसमें ईको, राइड और स्पोर्ट शामिल है। इन तीनों में रेंज में अंतर आता है। ईको मोड में यूज़र 85KM, राइड मोड में 70KM और स्पोर्ट्स मोड में 60KM की रेंज निकाल सकता है। इसमें 2.9kWh क्षमता की बैटरी मिलती है। इसकी 6kW क्षमता की मोटर 26Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 10 मिनट के चार्ज पर 15KM चल सकता है।
Advertisement

वहीं, इसका एक मॉडल Ather 450 Plus के नाम से आता है। इस वेरिएंट में आपको अधिकतम 70KM की रेंज मिलती है। इसकी मोटर 5.4kW क्षमता के साथ आती है, जो अधिकतम 22Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस वेरिएंट में 10 मिनट का चार्ज आपको 10KM की राइड कराने में सक्षम है। ये स्कूटर्स रिवर्स मोड, जीपीएस और नेविगेशन, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स से लैस आते हैं। 450X वेरिएंट में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी कॉल अलर्ट्स और म्यूज़िक कंट्रोल जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.