• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 95 KM चलने वाले Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग इन 3 और शहरों में शुरू

सिंगल चार्ज में 95 KM चलने वाले Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग इन 3 और शहरों में शुरू

Bajaj ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए Chetak EV की बुकिंग औरंगाबाद, मैसूर और मैंगलोर में खोले जाने की घोषणा की।

सिंगल चार्ज में 95 KM चलने वाले Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग इन 3 और शहरों में शुरू

Bajaj Chetak Electric की भारत में कीमत 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक की बुकिंग औरंगाबाद, मैसूर और मैंगलोर में शुरू
  • भारत में 1.15 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में बिकेगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • Bajaj Chetak EV की डिलिवरी तीसरी तिमाही से हो सकती है शुरू
विज्ञापन
Bajaj ने अपने Chetak EV (इलेक्ट्रिक स्कूटर) की बुकिंग भारत के तीन और शहरों - औरंगाबाद, मैसूर और मैंगलोर के लिए भी खोल दी है। इससे पहले  कंपनी अपने इस दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) को केवल पुणे और बेंगलुरु में बेच रही थी और कुछ समय पहले कंपनी ने स्कूटर को जल्द चेन्नई और हैदराबाद में पेश करने की घोषणा भी की थी। बजाज चेतक ईवी को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में खूबसूरत डिज़ाइन के साथ-साथ दमदार फीचर्स भी मिलते हैं। Bajaj Auto ने अपनी हाल ही में हुई अपनी 2020-21 वार्षिक रिपोर्ट में कहा था कि कंपनी Bajaj Chetak EV की डिलिवरी भारत में त्योहारी सीज़न के शुरू होने से ठीक पहले सितंबर वाली तीसरी तिमाही से शुरू करने की योजना बना रही है। 

Bajaj ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए Chetak EV की बुकिंग औरंगाबाद, मैसूर और मैंगलोर में खोले जाने की घोषणा की। इन शहरों में रहने वाले ग्राहक इस लोकप्रिय मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर (Made-in-India electric scooter) के कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं। Bajaj Chetak के दो वेरिएंट आते हैं, जिनमें से Urbane मॉडल की कीमत 1.15 लाख रुपये और Premium मॉडल की कीमत 1.20 लाख रुपये है। 

पावर और फीचर्स की बात करें, तो Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है, जो 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। इसकी बदौलत चेतक 70Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है। स्कूटर में 3kWh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो ईको मोड में 95Km और स्पोर्ट मोड में 85Km की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं। चार्जिंग के लिए आम 5A पावर सॉकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो एक अच्छी बात है। कंपनी ने यह दावा भी किया है कि चेतक स्कूटर को मात्र 1 घंटे में 25 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

फिलहाल कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग तीन नए शहरों के साथ-साथ पुणे और बेंगलुरु में ले रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि चेतक इलेक्ट्रिक की बुकिंग को जल्द चेन्नई और हैदराबाद के लिए भी खोला जाएगा। शिपमेंट की सटीक तारीख को फिलहाल साझा नहीं किया गया है, लेकिन Bajaj Auto ने अपनी 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा था कि कंपनी Bajaj Chetak EV की डिलिवरी भारत में त्योहारी सीज़न के शुरू होने से ठीक पहले सितंबर वाली तीसरी तिमाही से शुरू कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  2. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  3. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  4. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  5. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  6. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  7. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  8. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  10. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »