• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 95 किलोमीटर चलने वाला Bajaj Chetak Electric अब इन 2 शहरों में भी बुकिंग के लिए होगा अवेलेबल

सिंगल चार्ज में 95 किलोमीटर चलने वाला Bajaj Chetak Electric अब इन 2 शहरों में भी बुकिंग के लिए होगा अवेलेबल

Chetak कई प्रीमियम फीचर्स से लैस आता है। पहले मोटर और बैटरी की बात करते हैं। Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है, जो 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है।

सिंगल चार्ज में 95 किलोमीटर चलने वाला Bajaj Chetak Electric अब इन 2 शहरों में भी बुकिंग के लिए होगा अवेलेबल

Bajaj Chetak Electric की भारत में कीमत 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak EV की बुकिंग 13 अप्रैल को पुणे और बेंगलुरु में शुरू हुई थी
  • मात्र 48 घंटों में हो गया था सोल्ड आउट
  • अब जल्द ही हैदराहबाद और चेन्नई में भी शुरू होगी बुकिंग
विज्ञापन
Bajaj Chetak Electric भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती मांग का उदाहरण बनता जा रहा है। बुकिंग में आने के मजह दो दिनों के अंदर सोल्ड आउट हो चुका बजाज का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अब नए शहरों तक अपनी पहुंच बनाने वाला है। शुरुआत में इस स्कूटर की बुकिंग केवल पुणे और बेंगलुरु के लिए शुरू की गई थी और अब कंपनी के लेटेस्ट फेसबुक पोस्ट के अनुसार, जल्द ही इस डिमांडिंग इल्केट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की बुकिंग हैदराबाद और चेन्नई में भी शुरू होगी। हाल ही में बजाज ने पुणे और बेंगलुरु के लोगों को जबरदस्त बुकिंग रिसपॉन्स के लिए धन्यवाद किया था। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर मात्र 2 दिनों में सोल्ड आउट हो गया था। Bajaj Chetak Electric 70Kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है और मात्र 1 घंटे में 25 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

Bajaj ने Chetak के समर्पित फेसबुक अकाउंट के जरिए बताया है कि Chetak Electric की बुकिंग जल्द ही चेन्नई और हैदराबाद शहर में भी शुरू होगी। हालांकि कंपनी ने बुकिंग शुरू होने की सटीक तारीख साझा नहीं की है। पुणे और बेंगलुरु के लिए बुकिंग 13 अप्रैल को शुरू हुई थी और पिछले हफ्ते गुरुवार को कंपनी ने अपने Facebook अकाउंट के जरिए बुकिंग को लेकर आए जबरदस्त रिसपॉन्स की घोषणा की। दोनों शहरों में बुकिंग शुरू होने के दो दिनों के भीतर बजाज ने Chetak EV की बुकिंग लेना बंद कर दिया था और बाद में कंपनी ने सोल्ड आउट की घोषणा की।

बताते चलें कि Chetak कई प्रीमियम फीचर्स से लैस आता है। पहले मोटर और बैटरी की बात करते हैं। Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है, जो 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। इसकी बदौलत चेतक 70Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है। स्कूटर में 3kWh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो ईको मोड में 95Km और स्पोर्ट मोड में 85Km की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं। चार्जिंग के लिए आम 5A पावर सॉकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो एक अच्छी बात है। कंपनी ने यह दावा भी किया है कि Chetak Electric स्कूटर को मात्र 1 घंटे में 25 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

Chetak EV में LED लाइट, अलॉय व्हील, डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टील बॉडी, फ्रंट डिस्क ब्रेक रिवर्स मोड, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, जीपीएस औ नेविगेशन समेत कई अन्य आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। Bajaj Chetak Electric स्कूटर की भारत में कीमत 1.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। यह कीमत इसके अर्बन (Urban) वेरिएंट की है। इसका एक प्रीमियम (Premium) वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 1.20 लाख रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  6. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  7. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  9. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  10. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »