• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 85 किलोमीटर चलने वाले Bajaj Chetak की डिलीवरी फेस्टिवल सीजन से पहले होगी शुरू!

सिंगल चार्ज में 85 किलोमीटर चलने वाले Bajaj Chetak की डिलीवरी फेस्टिवल सीजन से पहले होगी शुरू!

Bajaj Chetak के दो वेरिएंट आते हैं, जिनमें से Urbane मॉडल की कीमत 1.15 लाख रुपये और Premium मॉडल की कीमत 1.20 लाख रुपये है।

सिंगल चार्ज में 85 किलोमीटर चलने वाले Bajaj Chetak की डिलीवरी फेस्टिवल सीजन से पहले होगी शुरू!

Bajaj Chetak की शुरुआती कीमत 1.15 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak EV की डिलिवरी तीसरी तिमाही से हो सकती है शुरू
  • बजाज चेतक ईवी की बुकिंग 13 अप्रैल को पुणे और बेंगलुरु में शुरू हुई थी
  • मजह 48 घंटों में हाई डिमांड के चलते बुकिंग रोकनी पड़ी
विज्ञापन
Bajaj Chetak को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में खूबसूरत डिज़ाइन के साथ-साथ दमदार फीचर्स भी मिलते हैं। यही कारण है कि समय-समय पर इसकी बुकिंग खुलने के तुरंत बाद, जबरदस्त डिमांड के चलते कंपनी को इसकी बुकिंग को बंद करना पड़ जाता है। पिछले कुछ समय से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की बुकिंग देश के दो राज्यों में ली जा रही थी और इसकी डिलीवरी को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई थी। अब, मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर (Bajaj Chetak EV) की डिलीवरी इस साल की तीसरी तिमाही से शुरू कर दी जाएगी। 

Bajaj Auto ने अपनी 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी Bajaj Chetak EV की डिलिवरी भारत में त्योहारी सीज़न के शुरू होने से ठीक पहले सितंबर वाली तीसरी तिमाही से शुरू होने की संभावना है। अभी तक कंपनी ने बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुकिंग पर ही रखा है। उसमें भी 13 अप्रैल को चेतक की बुकिंग शुरू होने के महज 48 घंटों के भीतर ही हाई डिमांड के चलते बुकिंग बंद कर दी गई थी।

Bajaj ने 2020-21 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही के दौरान इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर सकती है। कंपनी के पूर्व अध्यक्ष राहुल बजाज (Rahul Bajaj) का कहना है कि 2020 में शुरू की गई चेतक की सबसे शुरुआती बुकिंग को कोरोनावायरस महामारी के कारण रोकना पड़ा था। हालांकि जैसा कि हमने बताया कि अप्रैल में शुरू हुई बुकिंग को कथित तौर पर जबरदस्त डिमांड के चलते रोकना पड़ा। फिलहाल इस स्कूटर को केवल पुणे और बेंगलुरु में ही बेचा जा रहा है। हालांकि, इसे जल्द ही चेन्नई और हैदराबाद में बेचा जाएगा।

Bajaj Chetak के दो वेरिएंट आते हैं, जिनमें से Urbane मॉडल की कीमत 1.15 लाख रुपये और Premium मॉडल की कीमत 1.20 लाख रुपये है। Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है, जो 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। इसकी बदौलत चेतक 70Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है। स्कूटर में 3kWh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो ईको मोड में 95Km और स्पोर्ट मोड में 85Km की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं। चार्जिंग के लिए आम 5A पावर सॉकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो एक अच्छी बात है। कंपनी ने यह दावा भी किया है कि चेतक स्कूटर को मात्र 1 घंटे में 25 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »