टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें

दुबई ने एरियल टैक्सी की पहली टेस्ट फ्लाइट को सफलता से पूरा कर लिया है। यह शहरों में ट्रांसपोर्ट के लिए बेहतर हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जुलाई 2025 19:14 IST
ख़ास बातें
  • दुबई ने एरियल टैक्सी की पहली टेस्ट फ्लाइट को सफलता से पूरा कर लिया है
  • यह शहरों में ट्रांसपोर्ट के लिए बेहतर हो सकती है
  • इसके लिए बड़े लैंडिंग एरिया की जरूरत नहीं होती

दुबई ने एरियल टैक्सी की पहली टेस्ट फ्लाइट को सफलता से पूरा कर लिया है

टेक्नोलॉजी के सेगमेंट में आपके लिए महत्वपूर्ण और दिलचस्प आज की कुछ प्रमुख खबरों का सार हम यहां पेश कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से एरियल टैक्सी के कॉन्सेप्ट को डिवेलप किया जा रहा है। दुबई ने एरियल टैक्सी की पहली टेस्ट फ्लाइट को सफलता से पूरा कर लिया है। इसके अलावा अन्य दिलचस्प खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए आप इनके साथ दिए गए लिंक पर आप क्लिक कर सकते है। 

1. दुबई में एरियल टैक्सी की हुई सफल टेस्ट फ्लाइट, 160 किलोमीटर की रेंज

  
बड़े देशों में एरियल टैक्सी की जल्द शुरुआत हो सकती है। दुबई ने एरियल टैक्सी की पहली टेस्ट फ्लाइट को सफलता से पूरा कर लिया है। यह शहरों में ट्रांसपोर्ट के लिए बेहतर हो सकती है। इसके लिए फुली इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

2. Google जल्द लॉन्च करेगी Pixel 10 सीरीज, मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Advertisement

  
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google की Pixel 10 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इन स्मार्टफोन्स में Tensor  G5 चिपसेट और 16 GB तक RAM हो सकता है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
Advertisement

3. IRCTC RailOne सुपर ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध, अब सारी रेलवे सर्विस एक जगह पर

 
रेलवे टिकट से लेकर खाना आर्डर करने तक, सब कुछ होगा मात्र एक क्लिक की दूरी पर। IRCTC ने अपने नए Super App 'RailOne' को लाइव कर दिया है, जिसे हजारों यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ महीनों पहले घोषित किया गया था। इस ऐप को Centre for Railway Information Systems (CRIS) और IRCTC की साझेदारी में बनाया गया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
Advertisement

4. Redmi Turbo 5 Pro में मिल सकती है 8,000mAh की पावरफुल बैटरी
Advertisement

   
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Turbo 5 Pro जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए कंपनी के Turbo 4 Pro की जगह लेगा। हालांकि, Redmi ने नए स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस खबर को विस्तार से पड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

5. Moto G96 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony Lytia कैमरा

 
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का G96 5G अगले सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony कैमरा होगा। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  2. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  3. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  4. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  5. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  6. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  7. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  8. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  9. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  10. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.