• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ये हैं 2023 के टॉप 200 कॉमन पासवर्ड, अगर आपका पासवर्ड इस लिस्ट में हैं तो तुरंत बदल लें

ये हैं 2023 के टॉप 200 कॉमन पासवर्ड, अगर आपका पासवर्ड इस लिस्ट में हैं तो तुरंत बदल लें

भारत में टॉप 10 की लिस्ट में Pass@123, Admin@123 और India@123 शामिल हैं, जिन्हें क्रैक करने में 5 मिनट से लेकर 1 साल तक का समय लग सकता है।

ये हैं 2023 के टॉप 200 कॉमन पासवर्ड, अगर आपका पासवर्ड इस लिस्ट में हैं तो तुरंत बदल लें
ख़ास बातें
  • NordPass ने जारी की 2023 की Most Common Passwords की लिस्ट
  • टॉप 200 की लिस्ट में टॉप पर '123456' पासवर्ड
  • 'admin', '12345678', '123456789', 'passowrd', '123 भी लिस्ट में शामिल
विज्ञापन
‘123456' पासवर्ड 2023 में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड रहा। एक पासवर्ड मैनेजमेंट कंपनी हर साल दुनिया में इस्तेमाल किए जाने वाले 200 सबसे कॉमन पासवर्ड की लिस्ट जारी करती है और इस साल की लिस्ट में भी टॉप पर वो पासवर्ड थे, जो लगभग हर साल की लिस्ट में अपनी जगह बनाते हैं। इससे पता चलता है कि लोगों के बीच अभी भी साइबर सिक्योरिटी को लेकर कितनी नासमझी है। बता दें, डेटा के अनुसार टॉप पर रहे इस पासवर्ड को क्रैक करने में 1 सेकंड से भी कम समय लगेगा। इसी तरह 'admin', '12345678', '123456789', 'passowrd', '123' आदि वो अन्य टॉप 10 पासवर्ड हैं, जिन्हें इस साल लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया गया।

NordPass की 'Most Common Password of 2023' की लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसमें टॉप पर जगह पाने वाले सबसे वीक और कॉमन पासवर्ड '123456' था। इस पासवर्ड को 4,524,867 बार इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं, डेटा बताता है कि इस पासवर्ड को क्रैक करने में हैकर्स को 1 सेकंड से भी कम समय लगेगा। इसी तरह टॉप 200 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'admin' पासवर्ड था।

वहीं, तीसरे नंबर पर ‘12345678', चौथे पर '123456789', पांचवे पर '1234' और छठे पर '12345' रहा। इन सभी को क्रैक करने में 1 सेकंड से कम का समय लगेगा। इन सभी को लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया गया है। सांतवे नंबर का पासवर्ड जानकर आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि करीब 7 लाख बार इस्तेमाल हुए इस पासवर्ड में 'password' शामिल है। टॉप 10 में बचे तीन पासवर्ड में '123', 'Aa123456' और '1234567890' शामिल हैं।

इन पासवर्ड के अलावा, भारत में टॉप 10 की लिस्ट में कुछ अन्य पासवर्ड भी शामिल हैं, जिनमें Pass@123, Admin@123 और India@123 शामिल हैं। इन पासवर्ड को क्रैक करने में 5 मिनट से लेकर 1 साल तक का समय लग सकता है।

NordPass के शोध से पता चलता है और हम यह काफी हद तक जानते भी हैं कि लोग सरल और आसानी से याद रखने वाले पासवर्ड का उपयोग करते हैं, क्योंकि वे उनके लिए सुविधाजनक होते हैं। इस रिसर्च से यह भी पता चलता है कि सबसे आसानी से याद रहने वाले पासवर्ड भी क्रैकिंग के लिए अत्यधिक संवेदनशील होते हैं।

इस रिसर्च में पासवर्ड को कैटेगरीज के अनुसार भी बांटा गया, जिससे पता चलता है कि '123456' ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ईमेल और स्ट्रीमिंग पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ। वहीं, सोशल मीडिया, स्मार्टफोन और फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म पर UNKNOWN का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया गया। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »