इटली के इस शहर में सेल्फी लेने पर पर्यटकों को देना होगा 24,000 रुपये का जुर्माना

इटली के सबसे रंगीन शहरों में से एक Portofino ने पर्यटकों को लोकप्रिय स्थलों पर बिना वजह घूमने और फोटोज लेने से रोकने के लिए नो वेटिंग जोन बनाए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2023 17:50 IST
ख़ास बातें
  • इटली के शहर Portofino में नए नियम लागू किए गए हैं
  • पर्यटकों के फोटोज लेने के लिए जमा होने से ट्रैफिक जाम होता है
  • शहर के उन दो स्थलों पर इसे लागू किया गया है जो इंस्टाग्राम पर मशहूर हैं

हॉलिडे सीजन के दौरान पर्यटकों के कारण शहर में भीड़ बढ़ जाती है

अगर आप इटली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इस शहर में सेल्फी लेने से बचना चाहिए। इटली के शहर Portofino में नए नियम लागू किए गए हैं जिनका असर पर्यटकों की वैकेशन पर ली जाने वाली फोटोज पर पड़ सकता है। इस शहर में सेल्फी लेने पर 275 यूरो (लगभग 24,800 रुपये) का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। 

इटली के सबसे रंगीन शहरों में से एक Portofino ने पर्यटकों को लोकप्रिय स्थलों पर बिना वजह घूमने और फोटोज लेने से रोकने के लिए नो वेटिंग जोन बनाए हैं। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, इन जगहों पर भीड़ अधिक होने की वजह से समस्याओं से बचने के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। हॉलिडे सीजन के दौरान पर्यटकों के इन जगहों पर एकत्र होने से भीड़ बढ़ जाती है। Portofino के मेयर Matteo Viacava का कहना है कि शहर में सड़कों पर भीड़ बढ़ाने के लिए पर्यटक जिम्मेदार हैं। पर्यटकों के फोटोज लेने के लिए जमा होने से ट्रैफिक जाम होता है। 
Advertisement

ये नियम सुबह 10.30 से शाम 6 बजे तक लागू होगा। शहर के उन दो स्थलों पर इसे लागू किया गया है जो इंस्टाग्राम पर मशहूर हैं। यह ऐसा पहला शहर नहीं है जहां सेल्फी लेने पर रोक लगाई है। इससे पहले अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन में कुछ जगहों पर इसी तरह के नियम लागू किए गए थे। दुनिया भर में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय शहरों में शामिल पेरिस में भी सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए 1 सितंबर से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर बैन लगाया जाएगा। इस पर रोक लगाने के फैसले के लिए जनमत सर्वेक्षण कराया गया था। इसमें 89 प्रतिशत लोगों ने ई-स्कूटर्स पर बैन लगाने के लिए सहमति दी है। पेरिस की मेयर Anne Hidalgo ने कहा कि इस वोटिंग का सम्मान किया जाएगा। 

हालांकि, ई-स्कूटर ऑपरेटर्स का कहना है कि उन्हें इस योजना को रोकने की उम्मीद है। उनका कहना है कि जनमत सर्वेक्षण में बहुत कम लोगों के हिस्सा लेने की वजह से उन्हें उम्मीद है कि Hidalgo किसी समझौते के लिए मान सकती हैं। इसमें शहर में रजिस्टर्ड वोटर्स में से केवल 7.46 प्रतिशत ने ही हिस्सा लिया था। ई-स्कूटर ऑपरेटर Lime के प्रवक्ता ने कहा, "हमें उम्मीद है कि ई-स्कूटर्स पर बैन लगाने के बजाय मेयर Hidalgo कोई समझदारी रेगुलेशन लागू करेंगे और हम अपना कामकाज जारी रख सकेंगे। इससे पेरिस के लिए एक कदम पीछे जाने से बचा जा सकेगा।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tourism, Rules, Italy, Camera, Market, famous, Instagram, France, Demand, Fine, Traffic, Discipline

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.