इन 5 एयर कंडीशनर (AC) टिप्स से कम हो जाएगा आपका बिजली का बिल!

क्या आप जानते हैं कि यदि AC का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए, तो आपका बिजली का बिल कम हो सकता है। चलिए आपको 5 ऐसी ही बढ़िया टिप्स बताते हैं।

इन 5 एयर कंडीशनर (AC) टिप्स से कम हो जाएगा आपका बिजली का बिल!
ख़ास बातें
  • कमरे के हिसाब से सही तापमान रखें
  • AC के साथ चलाए पंखा
  • मौसम के हिसाब से सही AC मोड चुनें
विज्ञापन
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, जिसका मतलब है कि कई घरों में अब बिजली का भारी बिल आने वाला है, क्योंकि घरों में दिन-रात एयर कंडीशनर चलने वाले हैं। हम आपको पहले AC खरीदने के टिप्स दे चुके हैं, जिन्हें आप यहां पढ़ सकते हैं और आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं, जिनके जरिए आप अपने बिजली के बिल को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। आप एयर कंडीशनर तो इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि AC का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए, तो आपका बिजली का बिल कम हो सकता है। चलिए आपको 5 ऐसी ही बढ़िया टिप्स बताते हैं।
 

कमरे के हिसाब से सही तापमान रखें

कई लोग अपने कमरे को ठंडा करने के लिए AC को पूरे समय कम से कम तापमान में सेट करके रखते हैं। यह सोच गलत है। आप जितना कम तापमान रखेंगे, AC कमरे को उस तापमान में लाने के लिए उतनी ही मेहनत करेगा और बिजली की ज्यादा खपत करेगा। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के अनुसार, 24 डिग्री मानव शरीर के लिए आदर्श तापमान है और कोई भी AC इस तापमान में आने के लिए कम समय लेता और बिजली की कम खपत करता है।
 

कमरे को रखें सील

जिस कमरे में AC लगाया गया है, उस कमरे को जितना हो सके बंद रखें। कहने का मतलब है कि कोशिश करें कि कमरे की खिड़की और दरवाजें बंद हो और साथ ही AC, खिड़की या दरवाजे के आसपास कोई खुली जगह न हो, जहां से ठंडी हवा लीक हो। अगर आपके इन्वर्टर एयर कंडीशनर है, तो आपको पता होगा कि इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के चलते AC कटऑफ नहीं होता, बल्कि सेट तापमान पर पहुंचने पर आधी क्षमता पर काम करता है। ऐसे में अगर हवा लीक हो रही हो, तो AC सेट तापमान पर नहीं पहुंचेगा और अपनी पूरी क्षमता पर लगातार चलता रहेगा और बिजली की खपत ज्यादा होगी।
 

AC के साथ चलाए पंखा

सीलिंग फैन कमरे को जल्द से जल्द ठंडा करने में और तापमान को बरकरार रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है। AC ब्लोअर हवा को एक सीमित दूरी तक फेंकता है। ऐसे में उस ठंडी हवा को पूरे कमरे तक फैलाने का काम पंखा कर सकता है। हालांकि, गर्मियों में सीलिंग पहले से काफी गर्म रहती है, खासतौर पर जब आप ऊपर की मंजिल में रहते हैं, इसलिए पंखे की स्पीड को कम लेवल पर रखें।
 

मौसम के हिसाब से सही AC मोड चुनें

आजकल एयर कंडीशनर कई एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस आते हैं। इनमें कई ऑपरेटिंग मोड्स मिलते हैं। कुछ बिजली बचाने के लिए होते हैं, तो कुछ बाहरी मौसम के हिसाब से परफॉर्म करते हैं। आपको हमेशा सही मोड और फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए। कुछ AC में ऐसा ऑप्शन होता है, जिसके जरिए AC की ऑपरेटिंग क्षमता को 80% से 25% तक, कई विभिन्न लेवल पर सेट किया जा सकता है। आप कमरे के साइज और बाहर के तापमान के हिसाब से इस क्षमता को चुन सकते हैं। वहीं, अगर आपके AC में एनर्जी सेवर है, तो हमेशा उसका इस्तेमाल करें। इसके अलावा, ज्यादा उमस के मौसम में Humid मोड पर एसी चलाएं।
 

समय पर सर्विस बहुत जरूरी

वाहनों की तरह समय-समय पर AC की सर्विस कराने पर अच्छी परफॉर्मेंस मिलती है। एसी बाहर की ओर फिट होते हैं, जिसकी वजह से उसके कई अहम पार्ट्स में धूल और कचरा जम जाता है। इससे AC की परफॉर्मेंस पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में गर्मी का मौसम आने पर AC को पहले सर्विस कराएं और साथ ही इंजीनियर से उसकी गैस को भी चेक कराएं। अगर गैस का लेवल कम हुआ, तो AC कमरे को ठंडा नहीं कर पाएगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  14. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »