इतिहास का सबसे बड़ा दान! Elon Musk ने डोनेट किए 5.74 अरब डॉलर के शेयर

एलन मस्क ने 19 नवंबर से 29 नवंबर 2021 के बीच 5.74 अरब डॉलर के शेयर दान कर दिए।

इतिहास का सबसे बड़ा दान! Elon Musk ने डोनेट किए 5.74 अरब डॉलर के शेयर

ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट बताती है कि टेस्‍ला के सीईओ और राजनेताओं के बीच चल रही लड़ाई के बाद दान देने का कदम उठाया गया था।

ख़ास बातें
  • पिछले साल नवंबर में मस्‍क ने शेयर दान करने की पेशकश की थी
  • इसके बाद नवंबर के 10 दिनों में यह दान किया गया
  • कई अमेरिकी नेता एलन मस्‍क जैसे अमीरों पर टैक्‍स की वकालत कर रहे थे
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स और कार निर्माता कंपनी टेस्‍ला के CEO ‘एलन मस्‍क' (Elon Musk) ने अपने शेयर दान किए हैं। मस्क ने बताया है कि पिछले साल नवंबर में उन्होंने कंपनी के लगभग 6 अरब डॉलर के शेयर चैरिटी के लिए देने की पेशकश की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की फाइलिंग बताती है कि एलन मस्क ने 19 नवंबर से 29 नवंबर 2021 के बीच 5.74 अरब डॉलर के शेयर दान कर दिए।  दान किए गए शेयर की रकम उस दिन की औसत कीमतों पर बेस्‍ड है, जिस दिन स्टॉक बेचा गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि इतिहास में यह किसी दान दी गई सबसे बड़ी रकम में से एक है। हालांकि डॉक्‍युमेंट्स में उस ट्रस्ट के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, जिसे दान दिया गया है। 

ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट बताती है कि टेस्‍ला के सीईओ और राजनेताओं के बीच चल रही लड़ाई के बाद दान देने का कदम उठाया गया था। इन राजनेताओं में बर्नी सैंडर्स और एलिजाबेथ वॉरेन जैसे लोग शामिल थे। इन लोगों ने एलन मस्‍क जैसे अरबपतियों के शेयरों और दूसरी संपत्तियों पर टैक्‍स लगाने का प्रस्ताव दिया था। इनके निशाने पर खासतौर पर एलन मस्क की व्यक्तिगत संपत्ति थी। इन नेताओं का कहना था कि अमीरों को टैक्‍स के "उचित हिस्से" का भुगतान करने की जरूरत है। 

बहरहाल, यह तो साफ नहीं है कि एलन मस्‍क ने अपने शेयर किसे दान किए हैं। हालांकि महीना भर पहले संयुक्त राष्ट्र के एक प्रोग्राम के बारे में आर्टिकल का जवाब देते हुए एलन ने ट्वीट किया था कि वह 6 अरब डॉलर का दान देंगे, अगर कोई समझा दे कि कैसे उनका पैसा दुनिया की भूख मिटा देगा।

इससे पहले नवंबर में एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोल में अपने फॉलोवर्स से पूछा था कि क्‍या टैक्स से बचने के आरोपों का मुकाबला करने के लिए उन्‍हें टेस्ला में अपने 10 फीसदी स्टॉक बेचने चाहिए। इस पर लगभग 58 फीसदी फॉलोवर्स ने हां में जवाब दिया था। अनुमान है कि एलन मस्क को यह टार्गेट पूरा करने के लिए करीब 17 मिलियन शेयर बेचने पड़ेंगे। नवंबर में उन्‍होंने 9 मिलियन से ज्‍यादा शेयर बेचे थे। 

वहीं, पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस साल टेस्ला किसी भी फेडरल टैक्‍स का भुगतान नहीं करेगी क्योंकि EV कंपनी की सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ हालिया वित्तीय फाइलिंग से पता चलता है कि उसका फेडरल टैक्‍स बिल कुछ भी नहीं है। हालांकि मस्क ने बताया कि उन्हें इंटरनल रेवेन्‍यू सर्विस को लगभग 11 अरब डॉलर के टैक्‍स बिलों का भुगतान करने की उम्मीद है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »