इलेक्ट्रिक कारों से Ultrasonic व्हीकल सेंसर्स हटाएगी Tesla, सिर्फ कैमरों का इस्तेमाल होगा

टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk का कहना है कि कंपनी केवल कैमरों से पूरी तरह ऑटोनॉमस ड्राइविंग हासिल कर सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2022 20:32 IST
ख़ास बातें
  • इन सेंसर्स को फ्रंट और रियर बंपर्स पर लगाया जाता है
  • कंपनी शुरुआत में मॉडल 3 और मॉडल Y से अल्ट्रॉसॉनिक सेंसर्स हटाएगी
  • टेस्ला का कहना है कि इससे क्रैश सेफ्टी रेटिंग्स पर असर नहीं पड़ेगा

टेस्ला के व्हीकल्स में 12 अल्ट्रॉसॉनिक सेंसर्स होते हैं

बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर्स में शामिल Tesla ने अपने व्हीकल्स से अल्ट्रसॉनिक सेंसर्स हटाने का फैसला किया है। व्हीकल्स की सेफ्टी और ड्राइवर-असिस्टेंट फीचर्स के लिए कंपनी ने सिर्फ कैमरों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। टेस्ला के व्हीकल्स में 12 अल्ट्रॉसॉनिक सेंसर्स होते हैं।

इन सेंसर्स को फ्रंट और रियर बंपर्स पर लगाया जाता है। शॉर्ट-रेंज साउंड सेंसर्स का इस्तेमाल मुख्यतौर पर पार्किंग और नजदीक आने वाली चीजों का पता लगाने के लिए होता है। कंपनी ने पिछले वर्ष चिप की शॉर्टेज के कारण राडार सेंसर्स का इस्तेमाल बंद कर दिया था। टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk का कहना है कि कंपनी केवल कैमरों से पूरी तरह ऑटोनॉमस ड्राइविंग हासिल कर सकती है। हालांकि, टेस्ला ऐसी सेल्फ-ड्राइविंग कैब्स लॉन्च करने के टारगेट को पूरा नहीं कर सकी है जिनमें ड्राइवर्स की जरूरत नहीं होती। कंपनी को अपने ऑटोपायलट सिस्टम के कारण कुछ दुर्घटनाओं की वजह से रेगुलेटरी और कानूनी जांच का सामना करना पड़ रहा है। 
Advertisement

 Reuters की रिपोर्ट में टेस्ला के हवाले से बताया गया है कि कंपनी अगले कुछ महीनों में मॉडल 3 और मॉडल Y से अल्ट्रॉसॉनिक सेंसर्स हटाएगी। इसके बाद कंपनी के अन्य मॉडल्स से इन सेंसर्स को हटाया जाएगाइसके बाद अन्य कंपनी के अन्य मॉडल्स से इन सेंसर्स को हटाया जाएगा। इससे ऑटोमेटेड पार्किंग को लेकर अस्थायी तौर पर मुश्किलें होंगी। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इससे क्रैश सेफ्टी रेटिंग्स पर असर नहीं पड़ेगा। Tesla की कारों में सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिका में कंपनी की लगभग 11 लाख कारों को विंडो ऑटोमैटिक रिवर्सल सिस्टम में खराबी के कारण रिकॉल किया जा रहा है। इस गड़बड़ी से कार में बैठे लोगों को चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

हाल ही में कंपनी ने नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) को बताया था कि वह ऑटोमैटिक विंडो रिवर्सल सिस्टम के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी। रिकॉल में मॉडल 3, मॉडल Y, मॉडल S और मॉडल X कारें शामिल हैं। NHTSA का कहना है कि ये कारें पावर विंडोज के लिए फेडरल मोटर व्हीकल सेफ्टी स्टैंडर्ड की जरूरतों को पूरा करने में नाकाम रही हैं। टेस्ला ने बताया कि प्रोडक्ट की टेस्टिंग के दौरान एंप्लॉयीज ने विंडो ऑटोमैटिक रिवर्सल सिस्टम में कुछ कमियों को पकड़ा था। कंपनी ने कहा कि उसे इस गड़बड़ी के कारण किसी वॉरंटी क्लेम, फील्ड रिपोर्ट्स, दुर्घटना या चोटों की जानकारी नहीं है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, EV, Tesla, Software, Market, Elon Musk, Safety, System, Regulator, Sales, Rating

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.