Tesla ने 14 मिलियन फॉलोवर्स वाले चीनी इन्‍फ्लूएंसर पर किया केस, Model 3 में बताई थी खराबी

गलती करने वाले लोगों को उनके झूठे दावों की सार्वजनिक रूप से निंदा करने की सलाह दी गई थी, वरना मुकदमे की चेतावनी थी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 फरवरी 2022 12:41 IST
ख़ास बातें
  • कई ब्लॉगर्स ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उनके दावे भ्रामक थे
  • लेकिन जियाओगैंग जुएझांग अपने दावे पर कायम रहे
  • ‘Model 3’ टेस्‍ला की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों में से एक है

सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर के खिलाफ चीन में यह अब तक का सबसे बड़ा केस है।

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल निर्माता ‘टेस्‍ला' (Tesla) इन दिनों चीन में एक अदालती लड़ाई लड़ रही है। उसने एक सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर पर आरोप लगाए हैं। कहा है कि सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर ने टेस्‍ला ‘Model 3' कार को लेकर झूठे दावे किए और कार में खराबी की बात कही। कंपनी की चीनी शाखा ने अदालत का रुख किया है। जिस सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर पर आरोप लगाए गए हैं, उसके 14 मिलियन से ज्‍यादा फॉलोवर्स हैं। ‘Model 3' टेस्‍ला की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।   

आरोपों के घेरे में आए सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर जियाओगैंग जुएझांग (Xiaogang Xuezhang) को कार एक्‍सपर्ट के रूप में देखा जाता है, जिनके फॉलोवर्स की एक बड़ी संख्‍या है। टेस्‍ला चीन की एक ऑफ‍िशियल रिलीज के मुताबिक, कंपनी द्वारा सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर पर मानहानि का मुकदमा किया गया है। टेस्ला द्वारा यह केस ब्लॉगर्स और सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर्स को टेस्ला गाड़ि‍यों के बारे में गलत जानकारी देने से रोकने के लिए उठाया गया कदम है। 

गलती करने वाले लोगों को उनके झूठे दावों की सार्वजनिक रूप से निंदा करने की सलाह दी गई थी, वरना मुकदमे की चेतावनी थी। इसके बाद कई ब्लॉगर्स ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि उनके दावे भ्रामक थे। लेकिन जियाओगैंग जुएझांग अपने दावे पर कायम रहे , जिसके बाद टेस्‍ला ने कोर्ट का रुख किया है। 

सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर के खिलाफ चीन में यह अब तक का सबसे बड़ा केस है। Xiaogang Xuezhang ने कारों की टेस्टिंग और ट्यूनिंग से जुड़े कई वीडियो बनाए हैं। इन्‍हें टिक्कॉक के चीनी वर्जन डॉयिन  (Douyin) पर पोस्‍ट किया गया है। Xiaogang Xuezhang पर हुआ मुकदमा अप्रैल 2021 के दो वीडियो को लेकर है। इन वीडियो में उन्होंने टेस्ला मॉडल 3 में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम की तुलना XPeng P7 कार से की थी। यह भी कहा था कि टेस्ला का इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम दो बार फेल रहा।
Advertisement

Xuezhang के दावे को टेस्ला के कुछ खरीदारों ने ही चुनौती दी है। उन्‍होंने कहा है कि Xuezhang ने जानबूझकर एक्‍सीलरेटर पर अपना पैर रखा होगा। यह भी दावा है कि टेस्‍ला के खिलाफ Xuezhang ने यह अभ‍ियान कंपनी के विरोधियों के कहने पर चलाया। फ‍िलहाल यह तो पता नहीं है कि मामला किस तरह से आगे बढ़ेगा, लेकिन टेस्ला को उम्मीद है कि यह उन लोगों के लिए सबक के रूप में काम करेगा, जो गाड़‍ियों को लेकर झूठे दावे करते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.