Tesla की ब्रांड वैल्यू में इस वर्ष जोरदार बढ़ोतरी, टॉप 20 ग्लोबल ब्रांड्स में शामिल

पिछले एक दशक में टेस्ला का बिजनेस काफी मजबूत हुआ है और इसने एक प्रभावशाली ग्लोबल ब्रांड के तौर पर अपनी जगह बनाई है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2021 12:02 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला ने भारतीय मार्केट में भी बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई है
  • Musk को Time मैगजीन ने इस वर्ष के लिए "पर्सन ऑफ द ईयर" चुना है
  • Musk रॉकेट कंपनी SpaceX के भी फाउंडर हैं

इस वर्ष तीन डिजिट में ग्रोथ हासिल करने वाला टेस्ला एकमात्र ब्रांड है

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla दुनिया के सबसे अधिक वैल्यू ब्रांड्स में से एक है। इस वर्ष Tesla की ग्रोथ अन्य ग्लोबल ब्रांड्स के मुकाबले में बहुत अधिक रही है। इसकी ब्रांड वैल्यू में काफी बढ़ोतरी हुई है और यह 36.27 अरब डॉलर पर पहुंच गई। Tesla पहली बार दुनिया के 20 सबसे अधिक वैल्यू वाले ब्रांड्स में शामिल हुई है। इसके साथ ही कंपनी के CEO, Elon Musk की वेल्थ भी तेजी से बढ़ी है।

TradingPlatforms के डेटा के अनुसार, Tesla की ब्रांड वैल्यू इस वर्ष 184 प्रतिशत बढ़ी है। यह ग्रोथ सभी ग्लोबल ब्रांड्स से अधिक है। पिछले एक दशक में टेस्ला का बिजनेस काफी मजबूत हुआ है और इसने एक प्रभावशाली ग्लोबल ब्रांड के तौर पर अपनी जगह बनाई है। कंपनी की शुरुआत 2003 में हुई थी और तब इसका फोकस केवल इलेक्ट्रिक कारों पर था। टेस्ला को अभी भी इलेक्ट्रिक कारों के लिए पहचाना जाता है लेकिन यह एक प्रमुख क्लीन एनर्जी कंपनी के तौर पर भी उभरी है। Elon Musk भी अपने बयानों और ध्यान आकर्षित करने वाले ट्वीट्स के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इससे टेस्ला की पहचान भी मजबूत हुई है।

इस वर्ष तीन डिजिट में ग्रोथ हासिल करने वाला टेस्ला एकमात्र ब्रांड है। दूसरे स्थान पर Sephora है, जिसकी ग्रोथ केवल 37 प्रतिशत की है। टेस्ला की कारों की बिक्री अमेरिका और चीन जैसे कुछ देशों में अन्य ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों की कारों को टक्कर  दे रही हैं। टेस्ला ने भारतीय मार्केट में भी बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई है। इसने केंद्र सरकार से इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने की मांग की है। टेस्ला का कहना है कि इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने के कारण उसके लिए भारत में बिजनेस करना मुश्किल होगा। हालांकि, प्रमुख भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियां इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने के विरोध में हैं। इन कंपनियों का कहना है कि इसमें देश में कारों के प्रोडक्शन पर असर पड़ेगा।

Musk को Time मैगजीन ने इस वर्ष के लिए "पर्सन ऑफ द ईयर" चुना है। टेस्ला की बड़ी सफलता के साथ ही Musk की रॉकेट कंपनी SpaceX ने भी इस वर्ष सिविलियन क्रू के साथ अंतरिक्ष को छूने की उपलब्धि हासिल की। Musk ब्रेन चिप स्टार्टअप Neuralink और इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म The Boring Company की भी अगुवाई करते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, Elon Musk, Brand, Value, Market, Export

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.