Elon Musk बने Time मैगजीन के 'पर्सन ऑफ द ईयर', Tesla और SpaceX की कामयाबी का असर

इस वर्ष Tesla दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कार मेकर बन गई और Musk की रॉकेट कंपनी SpaceX ने भी सिविलियन क्रू के साथ अंतरिक्ष को छूने की उपलब्धि हासिल की

Elon Musk बने Time मैगजीन के 'पर्सन ऑफ द ईयर', Tesla और SpaceX की कामयाबी का असर

Twitter पर मस्क के फॉलोअर्स की संख्या 6.6 करोड़ से अधिक की है

ख़ास बातें
  • Twitter पर मस्क के फॉलोअर्स की संख्या 6.6 करोड़ से अधिक की है
  • Tesla प्रति वर्ष लाखों इलेक्टिक कारों का प्रोडक्शन करती है
  • Musk अपने बयानों और टिप्पणियों के लिए भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Elon Musk को Time मैगजीन ने 2021 के लिए "पर्सन ऑफ द ईयर" चुना है। इस वर्ष Tesla दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कार मेकर बन गई और Musk की रॉकेट कंपनी SpaceX ने भी सिविलियन क्रू के साथ अंतरिक्ष को छूने की उपलब्धि हासिल की। Musk ब्रेन चिप स्टार्टअप Neuralink और इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म The Boring Company की भी अगुवाई करते हैं।

Tesla की मार्केट वैल्यू इस वर्ष बढ़कर एक लाख करोड़ डॉलर (लगभग 76 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गई। कंपनी की वैल्यू अब फोर्ड मोटर और जनरल मोटर्स की संयुक्त वैल्यू से अधिक हो गई है। Tesla प्रति वर्ष लाखों कारों का प्रोडक्शन करती है और इसने अपनी राइवल कंपनियों की तुलना में सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलों से निपटने में कामयाबी हासिल की है। इलेक्ट्रिक कारों की ओर युवा कस्टमर्स को आकर्षित करने और बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेगमेंट पर फोकस करने में भी Tesla का बड़ा योगदान रहा है। Time मैगजीन के चीफ एडिटर, Edward Felsenthal ने कहा, "बड़े बदलाव लाने और नई संभावनाओं को हकीकत बनाने के लिए Elon Musk इस वर्ष के पर्सनल ऑफ द ईयर हैं।"

Musk अपने बयानों और तीखी टिप्पणियों के लिए भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह सैटरडे नाइट इवेंट्स होस्ट करने से लेकर क्रिप्टोकरंसीज और मीम कॉइन्स पर ट्वीट करने तक काफी एक्टिव हैं। Twitter पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 6.6 करोड़ से अधिक की है। हालांकि, उनके कुछ ट्वीट विवाद का कारण भी बने हैं। 

Time मैगजीन के अनुसार, "द पर्सन ऑफ द ईयर" ऐसा व्यक्ति होता है जिसने समाचारों या लोगों के जीवन को बेहतर या खराब तरीके से सबसे अधिक प्रभावित किया है। Time मैगजीन ने पॉप सिंगर  Olivia Rodrigo को "एंटरटेनर ऑफ द ईयर", अमेरिकी जिमनास्ट Simone Biles को "एथलीट ऑफ द ईयर" और वैक्सीन साइंटिस्ट्स को "हीरोज ऑफ द ईयर" चुना है। पिछले वर्ष अमेरिका के प्रेसिडेंट-इलेक्ट, जो बाइडन और वाइस प्रेसिडेंट-इलेक्ट, कमला हैरिस को संयुक्त तौर पर "पर्सन ऑफ द ईयर" का खिताब दिया गया था। Time मैगजीन ने इस परंपरा की शुरुआत 1927 में की थी। फेसबुक के CEO, मार्क जकरबर्ग और एमेजॉन के फाउंडर, जेफ बेजोस को भी इससे पहले यह खिताब मिल चुका है।




(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  5. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  9. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  10. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »