TCS में नहीं चलेगा 100 प्रतिशत रिमोट वर्क, कंपनी ने वर्कर्स को ऑफिस लौटने को कहा

कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने की आशंका की वजह से कंपनी ने स्टाफ के लिए ऑफिस लौटना अनिवार्य नहीं किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 17:21 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की ओर से स्टाफ को जरूरत के आधार पर ऑफिस में बुलाया जा रहा है
  • TCS ने स्टाफ के लिए ऑफिस लौटना अनिवार्य नहीं किया है
  • तीसरी तिमाही में कंपनी काप्रॉफिट उम्मीद से कम रहा है

कंपनी का मानना है कि अधिकतर वर्कर्स की दिलचस्पी ऑफिस लौटने में है

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने स्टाफ को ऑफिस में लौटने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कंपनी ने 100 प्रतिशत रिमोट वर्क की अनुमति देने से इनकार किया है। कंपनी का मानना है कि अधिकतर वर्कर्स की दिलचस्पी ऑफिस लौटने में है। हालांकि, कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने की आशंका की वजह से कंपनी ने स्टाफ के लिए ऑफिस लौटना अनिवार्य नहीं किया है। 

TCS के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, N Ganapathy Subramaniam ने एक इंटरव्यू में कहा, "ऑफिस आने से अधिक चीजें की जा सकती हैं। यह विशेषतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो पिछले दो वर्षों में कंपनी के साथ जुड़े हैं। जब वे ऑफिस आते हैं तो उन्हें TCS का एक अलग नजरिया दिखता है। कोरोना के मामले बढ़ने से कुछ लोगों में ऑफिस आने को लेकर डर है। इस वजह से हम कुछ छूट दे रहे हैं।" कंपनी की ओर से स्टाफ को जरूरत के आधार पर ऑफिस में बुलाया जा रहा है। Subramaniam ने बताया, "कुछ लोग एक सप्ताह में तीन दिन ऑफिस आ रहे हैं तो कुछ की ऑफिस में एक सप्ताह में पांच दिन की मौजूदगी है। यह उनकी पोजिशन पर निर्भर करता है।" 
Advertisement

उनका कहना था कि 100 प्रतिशत रिमोट वर्क की अनुमति नहीं दी जाएगी। कंपनी चाहती है कि वर्कर्स आफिस आकर इसका अनुभव लें। यह उनके सीखने के लिए भी अच्छा है। TCS का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में प्रॉफिट उम्मीद से कम रहा है। इकोनॉमिक स्लोडाउन के कारण बहुत से क्लाइंट्स के खर्च में कमी करने से कंपनी के प्रॉफिट पर असर पडा है। 

कंपनी ने बताया कि वह शेयरहोल्डर्स को 8 रुपये के इंटरिम डिविडेंड के अलावा 67 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी देगी। TCS का तीसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 10,846 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में लगभग 9,800 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया था। कंपनी की अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के दौरान ऑर्डर बुक 7.8 अरब डॉलर की रही। यह सितंबर तिमाही में 8.1 अरब डॉलर की थी। एनालिस्ट्स ने तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 11,046 करोड़ रुपये रहने का अनुमान दिया था। IT सेक्टर पर अमेरिका और यूरोप में स्लोडाउन का असर पड़ा है, जहां से इसे अपने रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा मिलता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Software, Profit, TCS, Staff, Market, Office, Remote Work, Clients, Revenue, Europe, Demand

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.