TCS की दो जॉब करने वाले एंप्लॉयीज के साथ अलग तरीके से निपटने की तैयारी

TCS के COO, N Ganapathy Subramaniam ने कहा कि ऐसा करने वाले एंप्लॉयीज के खिलाफ कार्रवाई करने से कंपनी को कोई चीज नहीं रोकती क्योंकि इसे सर्विस एग्रीमेंट में स्पष्ट किया है

TCS की दो जॉब करने वाले एंप्लॉयीज के साथ अलग तरीके से निपटने की तैयारी

कंपनी का कहना है कि ऐसे एंप्लॉयीज के खिलाफ कार्रवाई करने से उसे कोई चीज नहीं रोकती

ख़ास बातें
  • एक कंपनी के एंप्लॉयी के दूसरी जॉब करने को 'मूनलाइटिंग' कहा जाता है
  • इसके खिलाफ सॉफ्टवेयर कंपनियां कार्रवाई कर रही हैं
  • TCS के पास छह लाख से अधिक एंप्लॉयीज हैं
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी IT सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने ऐसे एंप्लॉयीज को लेकर सख्त रवैया नहीं अपनाने का संकेत दिया है जो कंपनी में रहते हुए किसी अन्य क्लाइंट के लिए भी काम कर रहे हैं। एक कंपनी का एंप्लॉयी होने के बावजूद दूसरी जॉब करने को 'मूनलाइटिंग' कहा जाता है। 

TCS के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) ने कहा कि मूनलाइटिंग के खिलाफ कार्रवाई से किसी व्यक्ति के करियर का नुकसान हो सकता है और इस वजह से इस मुद्दे के साथ निपटने के लिए कुछ सहानुभूति दिखाना महत्वपूर्ण है। उनका कहना था कि ऐसा करने वाले एंप्लॉयीज के खिलाफ कार्रवाई करने से कंपनी को कोई चीज नहीं रोकती क्योंकि इसे सर्विस एग्रीमेंट में स्पष्ट किया है। हालांकि, युवाओं को इससे दूर करना होगा। उन्होंने कहा,  "ऐसे एंप्लॉयीज के खिलाफ कार्रवाई से उनका करियर को बड़ा नुकसान हो सकता है। अगली जॉब के लिए वे बैकग्राउंड चेक को पास नहीं कर सकेंगे। हमें इसे लेकर कुछ सहानुभूति दिखानी होगी।" 

उन्होंने बताया कि कुछ IT कंपनियां ऐसे मॉडल पर काम करती हैं जिससे फ्रीलांसर्स से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। TCS के क्लाइंट्स में बड़ी ग्लोबल कंपनियां शामिल हैं और इस तरह की एक्टिविटी की मंजूरी नहीं दी जा सकती क्योंकि कस्मटर के डेटा को सुरक्षित रखना होता है। TCS के पास छह लाख से अधिक एंप्लॉयीज हैं और कंपनी ने इस वर्ष लगभग 1.35 लाख फ्रेशर्स को हायर किया है। कंपनी का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट लगभग 8 प्रतिशत बढ़कर 10,431 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने 8 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। 

हाल ही में कंपनी ने अपने एंप्लॉयीज को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा था। TCS ने एंप्लॉयीज को भेजी ईमेल में बताया था कि उन्हें अपने सुपरवाइजर की ओर से बनाए गए रोस्टर के अनुसार एक सप्ताह में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। इसका उल्लंघन करने वाले एंप्लॉयीज के खिलााफ कंपनी की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, ईमेल में इसके लिए कोई समयसीमा नहीं दी गई थी। कुछ सप्ताह पहले कंपनी ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए एंप्लॉयीज को ऑफिस आने के लिए प्रोत्साहित किया था। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »