TCS में टॉप परफॉर्मेंस वाले एंप्लॉयीज को मिलेगी सैलरी में 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी 

कंपनी को उम्मीद है कि इससे एट्रिशन रेट को 20 प्रतिशत से घटाकर मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी छमाही में 13-14 प्रतिशत तक किया जा सकेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023 22:47 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की ऑर्डर बुक 34.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई है
  • TCS में एट्रिशन रेट 20 प्रतिशत से अधिक है
  • पिछले कुछ महीनों में IT सेक्टर के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं

कंपनी को पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में लगभग 10 अरब डॉलर के ऑर्डर्स मिले हैं

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने एट्रिशन रेट को कम करने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी टॉप परफॉर्मेंस वाले एंप्लॉयीज की सैलरी में 12-15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी। कंपनी को उम्मीद है कि इससे एट्रिशन रेट को 20 प्रतिशत से घटाकर मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी छमाही में 13-14 प्रतिशत तक किया जा सकेगा। 

पिछले कुछ महीनों से ग्लोबल IT सेक्टर में मंदी के बावजूद पिछले फाइनेंशियल ईयर में TCS ने 44,000 एंप्लॉयीज की कैम्पस रिक्रूटमेंट की थी। इसके अलावा मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इनकी संख्या 40,000 बढ़ाने की योजना है। कंपनी के चीफ ह्युमन रिसोर्सेज ऑफिसर, Milind Lakkad ने बताया, "टॉप परफॉर्मर्स की सैलरी में 12-15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने पर विचार किया जा रहा है।" पिछले वर्ष जूनियर कैडर में कंपनी ने टॉप परफॉर्मर्स को 11 प्रतिशत का बोनस दिया था। हालांकि, सीनियर कैडर में इस कैटेगरी में आने वाले एंप्लॉयीज को इससे कम बोनस दिया गया था। 

इसके अलावा TCS ने कैम्पस रिक्रूटमेंट में हायर किए जाने वाले एंप्लॉयीज की सैलरी बढ़ाने की भी तैयारी की है। इससे Infosys और HCL Technologies जैसी अन्य बड़ी IT कंपनियों को भी नए एंप्लॉयीज की सैलरी बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। इन कंपनियों ने पिछले लगभग एक दशक से नए एंप्लॉयीज के लिए सैलरी में बढ़ोतरी नहीं की है। 

TCS को पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में लगभग 10 अरब डॉलर के ऑर्डर्स मिले हैं। इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक 34.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। TCS ने चौथी तिमाही के लिए सबसे अधिक संख्या में बड़ी डील्स हासिल की हैं। जनवरी-मार्च के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 12 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 11,436 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही में 9,959 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने 24 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 16 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 59,162 करोड़ रुपये रह। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में 50,591 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में कंपनी की ग्रोथ में उसके रिटेल और कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स (CPG) सॉल्यूशंस की बड़ी हिस्सेदारी थी। इसके CPG वर्टिकल की ग्रोथ 13 प्रतिशत की रही। इसके अलावा लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर वर्टिकल 12 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। कंपनी के बाकी वर्टिकल्स की ग्रोथ सिंगल डिजिट में रही है। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.