TCS : इस भारतीय कंपनी ने विदेश में जमाई धाक, बनी नंबर-1! जानें डिटेल

TCS : ‘वाइटलेन रिसर्च’ (Whitelane Research) के सर्वे में टीसीएस को यह पोजिशन मिली है।

TCS : इस भारतीय कंपनी ने विदेश में जमाई धाक, बनी नंबर-1! जानें डिटेल

Photo Credit: TCS

इस साल टीसीएस यूरोपीय देश में ग्राहक संतुष्टि (customer satisfaction) के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

ख़ास बातें
  • टीसीएस को स्‍पेन में मिली कामयाबी
  • सर्विस डिलिवरी क्‍वॉलिटी में मिला पहला स्‍थान
  • ‘वाइटलेन रिसर्च’ के सर्वे में चला पता
विज्ञापन
भारत की आईटी दिग्‍गज TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) ने विदेश में धाक जमाई है। टीसीएस को स्‍पेन में सर्विस डिलिवरी क्‍वॉलिटी और कमर्शल प्रतिस्पर्धात्मकता (commercial competitiveness) में पहला स्‍थान मिला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप में आईटी सोर्सिंग स्‍टडी करने वाले स्वतंत्र संगठन ‘वाइटलेन रिसर्च' (Whitelane Research) के सर्वे में टीसीएस को यह पोजिशन मिली है। 

गौरतलब है कि इस साल टीसीएस यूरोपीय देश में ग्राहक संतुष्टि (customer satisfaction) के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। पिछले साल कंपनी को आठवां स्थान मिला था। टाटा के मालिकाना हक वाली इस कंपनी को 83% संतुष्टि स्कोर (satisfaction score) मिला था, जोकि एवरेज 78% था। 

रैंकिंग की बात करें तो कंपनी, सर्विस डिलिवरी क्‍वॉलिटी कमर्शल प्रतिस्पर्धात्मकता में नंबर-1 पोजिशन पर है। क्‍लाउड और इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर सर्विस और ऐप्लिकेशन सर्विसेज एंड सस्‍टनेबिलिटी में यह सेकंड पोजिशन पर है। अकाउंट मैने‍जमेंट क्‍वॉल‍िटी में टीसीएस तीसरे पायदान है।  

इस कामयाबी पर टीसीएस स्पेन की कंट्री हेड मारिया नोवोआ ने कहा कि हमें कस्‍टमर संतुष्टि सर्वे (customer satisfaction survey) में सेकंड पोजिशन मिलने पर खुशी है। इससे हम स्पेन में आईटी सर्विस प्रोवाइडर्स में टॉप पर आ गए हैं। अपने कस्‍टमर्स की जरूरतों पर फोकस करके हम हर माहौल के लिए सबसे बेहतर पार्टनर बन गए हैं। 

इस रैंकिंग पर वाइटलेट रिसर्च के सोर्सिंग प्रमुख जेफ लूस ने कहा कि यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को स्पेन में काम करने वाले लीडिंग ऑर्गनाइजेशंस के बिजनेस लीडर्स की प्रतिक्रियाओं के आधार पर यह जगह दी गई है।

बिजनेस की बात करें तो भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का इस साल जून तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 11,074 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में लगभग 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 59,381 करोड़ रुपये का है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »