TCS का नेट प्रॉफिट बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये, कंपनी देगी 31 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड

कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 0.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले फाइनेंशियल ईयर मे कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 25 प्रतिशत का है। यह चार वर्षों में TCS का सबसे अधिक ऑपरेटिंग मार्जिन है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 22:48 IST
ख़ास बातें
  • TCS को चौथी तिमाही में लगभग 13,718 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट मिला है
  • कंपनी के बोर्ड ने 31 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड के लिए मंजूरी दी है
  • चौथी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू लगभग 70,698 करोड़ रुपये का है

चौथी तिमाही में कंपनी को BFSI सेगमेंट से सबसे अधिक लगभग 31.1 प्रतिशत की ग्रोथ मिली है

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर मेकर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट लगभग 12 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने चौथी तिमाही में लगभग 13,718 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही में यह आंकड़ा लगभग 12,224 करोड़ रुपये का था। 

पिछले फाइनेंशियल ईयर में TCS का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 1.35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 49,210 करोड़ रुपये का रहा है। कंपनी के बोर्ड ने 31 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए मंजूरी दी है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 9.64 प्रतिशत बढ़कर लगभग 70,698 करोड़ रुपये का है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में TCS का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 4.58 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,67,021 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 0.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले फाइनेंशियल ईयर मे कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 25 प्रतिशत का है। यह चार वर्षों में TCS का सबसे अधिक ऑपरेटिंग मार्जिन है। 

चौथी तिमाही में कंपनी को BFSI सेगमेंट से सबसे अधिक लगभग 31.1 प्रतिशत की ग्रोथ मिली है। इसके बाद कंज्यूमर बिजनेस (15.7 प्रतिशत), लाइव साइंसेज एंड हेल्थकेयर (10.4 प्रतिशत), मैन्युफैक्चरिंग (लगभग 8.8 प्रतिशत), टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज (8.4 प्रतिशत), कम्युनिकेशन एंड मीडिया (लगभग 5.8 प्रतिशत) और एनर्जी, रिसोर्सेज एंड यूटिलिटीज (6.3 प्रतिशत) हैं। पिछले फाइनेंशियल ईयर के अंत में कंपनी के पास कुल 5,84,519 वर्कर्स थे। 

पिछले वर्ष TCS ने वर्कर्स के लिए वर्क-फ्रॉम-होम की पॉलिसी को लेकर बड़ा बदलाव किया था। कंपनी के वर्कर्स के लिए एक सप्ताह में पांच दिन ऑफिस से कार्य अनिवार्य है। यह उन चुनिंदा IT कंपनियों में शामिल है जिन्होंने इस रूल का पालन नहीं करने वाले वर्कर्स के खिलाफ कार्रवाई भी की है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में TCS ने कुछ वर्कर्स की सैलरी में अप्रेजल को रोक दिया था। इसका कारण पिछली तिमाहियों में इन वर्कर्स के वर्क-फ्रॉम-ऑफिस के रूल का उल्लंघन करना था। कंपनी में नए वर्कर्स के लिए उनके कार्य का एक वर्ष पूरा करने पर अप्रेजल किया जाता है। बड़ी IT कंपनियों में शामिल Infosys के हाइब्रिड मॉडल वाले वर्कर्स के लिए एक महीने में न्यूनतम 10 दिनों की ऑफिस में मौजूदगी जरूरी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.