TCS बनी देश में महिलाओं को सबसे अधिक रोजगार देने वाली कंपनी

TCS के पास लगभग छह लाख एंप्लॉयीज हैं और कंपनी ने इस वर्ष लगभग 1.35 लाख फ्रेशर्स को हायर किया है

TCS बनी देश में महिलाओं को सबसे अधिक रोजगार देने वाली कंपनी

कंपनी की कुल वर्कफोर्स में लगभग 2.1 लाख या लगभग 35 प्रतिशत विमेन एंप्लॉयीज हैं

ख़ास बातें
  • इस लिस्ट में देश की 500 सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियां शामिल हैं
  • टॉप 10 में सॉफ्टवेयर कंपनियों की संख्या अधिक है
  • TCS के पास लगभग छह लाख एंप्लॉयीज हैं
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने विमेन एंप्लॉयमेंट के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह देश में महिलाओं को सबसे अधिक रोजगार देने वाली कंपनी बन गई है। TCS की कुल वर्कफोर्स में लगभग 2.1 लाख या लगभग 35 प्रतिशत विमेन एंप्लॉयीज हैं। 

Burgundy Private और Hurun ने देश में टॉप 10 विमेन एंप्लॉयर्स की इस वर्ष की लिस्ट जारी की है। इसमें TCS का पहला स्थान है। इसके बाद Infosys, Wipro, HCL Technologies और Reliance Industries हैं। इस लिस्ट में टेक महिंद्रा और  HDFC Bank भी शामिल हैं। हालांकि, कुल वर्कफोर्स में महिलाओं के प्रतिशत के लिहाज से कुछ अन्य कंपनियां TCS से आगे हैं। एक अन्य बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस में विमेन एंप्लॉयीज की संख्या लगभग 40 प्रतिशत की है। इस लिस्ट में देश की 500 सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियों को शामिल किया गया है। 

TCS के पास लगभग छह लाख  एंप्लॉयीज हैं और कंपनी ने इस वर्ष लगभग 1.35 लाख फ्रेशर्स को हायर किया है। कंपनी का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट लगभग 8 प्रतिशत बढ़कर 10,431 करोड़ रुपये रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने एंप्लॉयीज को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा था। TCS ने एंप्लॉयीज को भेजी ईमेल में बताया था कि उन्हें अपने सुपरवाइजर की ओर से बनाए गए रोस्टर के अनुसार एक सप्ताह में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। इसका उल्लंघन करने वाले एंप्लॉयीज के खिलााफ कंपनी की ओर से कार्रवाई की जा सकती है।

हालांकि, ईमेल में इसके लिए कोई समयसीमा नहीं दी गई थी। कुछ सप्ताह पहले कंपनी ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए एंप्लॉयीज को ऑफिस आने के लिए प्रोत्साहित किया था। कंपनी ने 25x25 प्लान बनाया है। यह एक नया ऑपरेटिंग मॉडल है जिसमें किसी भी समय उसकी वर्कफोर्स के केवल 25 प्रतिशत को ऑफिस में मौजूद रहना होगा। इस प्लान को तीन वर्षों में पूरी तरह लागू किया जाएगा। हाल ही में TCS ने ऐसे एंप्लॉयीज को लेकर सख्त रवैया नहीं अपनाने का संकेत दिया था जो कंपनी में रहते हुए किसी अन्य क्लाइंट के लिए भी काम कर रहे हैं।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »