चाइनीज कंपनी TCL ने Samsung को पीछे छोड़ा, Mini LED TV की सेल में बनी नंबर-1

हाईएंड टीवी शिपमेंट्स के आंकड़े देखें तो साल की दूसरी तिमाही में ईयर ऑन ईयर इसमें 44% की वृद्धि हुई है।

चाइनीज कंपनी TCL ने Samsung को पीछे छोड़ा, Mini LED TV की सेल में बनी नंबर-1

TCL ने स्मार्ट टीवी की बिक्री के मामले में Samsung जैसी दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक मेकर को पछाड़ दिया है।

ख़ास बातें
  • वजह Mini LED TV की डिमांड में बढ़ोत्तरी को बताया गया है।
  • Mini LED TV की शिपमेंट्स में 68% की बढ़ोत्तरी हुई है।
  • TCL के हाईएंड टीवी की शिपमेंट्स ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 78% बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
TCL ने स्मार्ट टीवी की बिक्री के मामले में Samsung जैसी दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक मेकर को पछाड़ दिया है। इसकी वजह Mini LED TV की डिमांड में बढ़ोत्तरी को बताया गया है। 2024 की दूसरी तिमाही में Mini LED TV मार्केट में महत्वपूर्ण ग्रोथ दर्ज की गई है। इसी का फायदा टीसीएल को मिला है, और इसने शिपमेंट्स के साथ-साथ मुनाफे के क्षेत्र में भी सैमसंग से बाजी मार ली है। 

Samsung को TCL ने पछाड़ दिया है। चाइनीज कंपनी TCL लम्बे समय से स्मार्ट TV सेग्मेंट में सैमसंग का पीछा करती आई है। ITHome के अनुसार, डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसेल्टेंट्स (DSCC) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 की दूसरी तिमाही में Mini LED TV मार्केट में बड़ी वृद्धि देखी गई है। ग्लोबल टेलीविजन इंडस्ट्री में बड़ा उछाल आया है। नोट करने योग्य बात यह बताई गई है कि इस उछाल में ज्यादा योगदान चाईनीज ब्रांड्स का है, जिनमें TCL सबसे ऊपर है। कंपनी ने एक बार फिर से Mini LED शिपमेंट्स में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। 

हाईएंड टीवी शिपमेंट्स के आंकड़े देखें तो साल की दूसरी तिमाही में ईयर ऑन ईयर इसमें 44% की वृद्धि हुई है। जबकि मुनाफा 28% बढ़ा है। OLED TV की शिपमेंट्स में औसत 21% की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि रिवेन्यु 5% ही बढ़ा है। Mini LED TV मार्केट यहां कहीं ज्यादा आगे निकल गई। Mini LED TV की शिपमेंट्स में 68% की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, रिवेन्यु में 60% का इजाफा हुआ है। इससे पता चलता है कि ग्लोबल टीवी मार्केट में दूसरी तिमाही में बड़ा शिफ्ट देखने को मिला है। 

चाइनीज कंपनियों का यहां बोलबाला दिख रहा है जिसमें TCL और Hisense टॉप पर हैं। TCL के हाईएंड टीवी की शिपमेंट्स ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 78% बढ़ गई हैं। कंपनी का मुनाफा 81 प्रतिशत बढ़ा है। Xiaomi भी Sony को पछाड़ आगे निकल गई है। Xiaomi अब इस सेग्मेंट में 5वें स्थान पर आ गई है। TCL ने Mini LED शिपमेंट्स के मामले में Samsung को दूसरे पायदान पर धकेल दिया है, जो कि पिछले तीन सालों से लगातार टॉप पर बनी हुई थी। सैमसंग की मिनी एलईडी शिपमेंट्स में 23% की गिरावट आई है। ईयर ऑन ईयर कंपनी की शिपमेंट्स 19% कम हो गई हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »