312 KM चलने वाली Tata Nexon EV कार के बैटरी पैक की कीमत इतनी कि आ जाएगी नई कार!

Tata Nexon EV भारत में 2020 में लॉन्च की गई थी। Nexon EV में Ziptron टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। इसमें 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी दी गई है।

312 KM चलने वाली Tata Nexon EV कार के बैटरी पैक की कीमत इतनी कि आ जाएगी नई कार!

Tata Nexon EV की सिंगल चार्ज रेंज 312 km बताई गई है

ख़ास बातें
  • मालिक ने Nexon EV को दो साल में 68,000 किमी तक चलाया
  • बैटरी के 15% से नीचे गिरने पर कार नहीं चलती थी
  • सर्विस सेंटर पर दिखाए जाने के बाद पता चला कि बैटरी पैक खराब था
विज्ञापन
Tata Nexon Electric भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। इसकी सफलता के पीछे कार का किफायती होना तो है ही और साथ ही इसमें मिलने वाली लॉन्ग रेंज और दमदार पावर भी इसकी जबरदस्त सेल्स फिगर के कुछ कारण हैं। जिस तरह ICE गाड़ियों के सबसे महंगे पार्ट्स में इंजन और ट्रांसमिशन शामिल होता है, उसी तरह EVs में बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर्स उसके सबसे महंगे पार्ट्स में शामिल होते हैं। Nexon EV के एक मालिक के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक कार के बैटरी पैक की कीमत करीब 7 लाख रुपये है।

Rushlane के अनुसार, हाल ही में एक Nexon Electric मालिक ने अपने EV को लेकर सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया। मालिक के मुताबिक, उसने अपनी Nexon EV को दो साल में 68,000 किमी तक चलाया। इसके बाद उसकी इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज कम हो गई। साथ ही, मालिक का कहना था कि बैटरी के 15% से नीचे गिरने पर कार नहीं चलती थी, जिसका मतलब यह था कि उसके बैटरी पैक में कुछ समस्या थी।

मालिक द्वारा कार को सर्विस सेंटर पर दिखाए जाने के बाद पता चला कि बैटरी पैक खराब था, जिसे बदला जाना था। गनीमत थी कि बैटरी पैक वारंटी में था, इसलिए Tata Motors ने पुराने बैटरी पैक को मुफ्त में नए से बदल दिया। हम गनीमत थी इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि मालिक के अनुसार, डीलर से नई बैटरी की वास्तविक लागत के बारे में पूछे जाने पर उसे पता चला कि इस बैटरी की कीमत 7 लाख रुपये थी।

रिपोर्ट बताती है कि भारत में बनने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बैटरी पैक को बाहर से आयात किया जाता है। कहीं न कहीं, यह भी एक कारण हो सकता है कि वर्तमान में देश में ईवी की बैटरी इतनी महंगी है। समय के साथ पार्ट्स को देश में बनाए जाने के साथ इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Tata Nexon EV भारत में 2020 में लॉन्च की गई थी। Nexon EV में Ziptron टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। इसमें 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी दी गई है। कंपनी द्वारा दावा किया जाता है कि कार की अधिकतम रेंज 312 किमी है। इसका पावरट्रेन 129 Ps मैक्सिमम पावर और 245 Nm पीक टार्क जनरेट करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »