• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tata Motors ने ‘10 रुपये’ के अंतर से जीता 5450 इलेक्ट्रिक बसों की सप्‍लाई का कॉन्‍ट्रैक्‍ट

Tata Motors ने ‘10 रुपये’ के अंतर से जीता 5450 इलेक्ट्रिक बसों की सप्‍लाई का कॉन्‍ट्रैक्‍ट

इस स्‍कीम के तहत कोलकाता, दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद और सूरत में इलेक्ट्रिक बसों को सप्‍लाई किया जाएगा।

Tata Motors ने ‘10 रुपये’ के अंतर से जीता 5450 इलेक्ट्रिक बसों की सप्‍लाई का कॉन्‍ट्रैक्‍ट

टेंडर की सभी पांच कैटिगरीज में टाटा मोटर्स ने सबसे कम बोली लगाई।

ख़ास बातें
  • इस टेंडर के तहत कुल 25,000 जॉब्‍स पैदा होंगी
  • इनमें से 10 फीसदी महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी
  • टाटा मोटर्स ने जो कॉन्‍ट्रैक्‍ट जीता है, वह 12 साल के लिए है
विज्ञापन
देश के 5 बड़े शहरों में 5,450 इलेक्ट्रिक बसों की सप्‍लाई के लिए टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने कॉन्‍ट्रैक्‍ट जीता है। टाटा मोटर्स ने सबसे कम बोली लगाई है। FAME II स्‍कीम के तहत कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) ने टेंडर निकाला था। मंगलवार को भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) ने टेंडर्स को खोला, जिसके बाद टाटा मोटर्स का नाम सामने आया। इस स्‍कीम के तहत कोलकाता, दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद और सूरत में इलेक्ट्रिक बसों को सप्‍लाई किया जाएगा। इस टेंडर में स्विच मोबिल‍िटी समेत ओलेक्ट्रा समूह की एवी ट्रांस और वोल्वो ग्रुप व आयशर मोटर्स के जॉइंट वेंचर VECV ने भी भाग लिया था। टेंडर की सभी पांच कैटिगरीज में टाटा मोटर्स ने सबसे कम बोली लगाई। खास बात यह है कि सभी कैटिगरीज में L1 और L2 बोलीदाताओं के बीच का अंतर 10 रुपये था।
 

पांच कैटिगरीज में लगाई गई थी बोली

FAME II स्‍कीम के तहत 5 कैटिगरीज में बोली लगाई गई थी। इनमें 12 मीटर की लो-फ्लोर AC और नॉन AC इलेक्ट्रिक-बस, 12 मीटर की स्टैंडर्ड फ्लोर वाली नॉन-AC बस और 9 मीटर स्टैंडर्ड फ्लोर वाली AC और नॉन-AC बसें शामिल थीं। जानकारी के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने जो बोली लगाई, वह उसी स्‍तर की थी, जितना खर्च डीजल बसों की ऑपरेशनल कॉस्‍ट में आता है। 
 

किस कैटिगरी में कितनी बोली लगाई टाटा मोटर्स ने 

  • 12 मीटर लो-फ्लोर AC बस के लिए बोली - 47.49 रुपये प्रति किलोमीटर 
  • 12 मीटर लो-फ्लोर नॉन AC बस की कीमत - 43.49 रुपये प्रति किलोमीटर
  • 12 मीटर स्टैंडर्ड फ्लोर AC बस के लिए बोली - 44.99 रुपये प्रति किलोमीटर
  • 9 मीटर स्टैंडर्ड फ्लोर AC बस के लिए बोली - 41.45 रुपये प्रति किलोमीटर 
  • 9 मीटर नॉन-AC बस के लिए बोली - 39.21 रुपये प्रति किलोमीटर 
 

बाकी कंपनियों ने क्‍या लगाए थे दाम 

टाटा मोटर्स ने 12 मीटर स्टैंडर्ड फ्लोर AC इलेक्ट्रिक बस के लिए 44.99 रुपये प्रति किलोमीटर की बोली लगाई थी, उसके मुकाबले स्विच मोबिलिटी ने 53.99 रुपये प्रति किलोमीटर की बोली लगाई। वहीं 9 मीटर AC बस के लिए एवी ट्रांस ने 54.27 रुपये प्रति किलोमीटर और नॉन एसी बस के लिए 53.12 रुपये प्रति किमी की बोली लगाई थी। इस बसों के लिए FAME II के तहत सरकार की ओर से करीब 361 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। 

गौर करने वाली बात यह है कि इस टेंडर के तहत कुल 25,000 जॉब्‍स पैदा होंगी, जिनमें से 10 फीसदी महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी। वहीं, टाटा मोटर्स ने जो कॉन्‍ट्रैक्‍ट जीता है, वह 12 साल के लिए है। इस दौरान एक बस 10 लाख किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। इस तरह टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक बसें 12 साल में 4.71 अरब किलोमीटर का सफर करेंगी।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »