टाटा मोटर्स की कारें अगले महीने से हो जाएंगी महंगी

हाल ही में Maruti Suzuki ने भी अपने पैसेंजर व्हीकल्स के प्राइसेज में बढ़ोतरी की थी। कुछ अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जनवरी 2024 22:01 IST
ख़ास बातें
  • इसका कारण इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी का कुछ बोझ कम करना है
  • कंपनी ने बताया है कि कारों के प्राइसेज को 0.7 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा
  • देश के EV सेगमेंट में टाटा मोटर्स का पहला स्थान है

कंपनी ने EV के लिए अगले दो वर्षों में लगभग 10,000 चार्जिंग स्टेशंस लगाने की तैयारी की है

बड़ी ऑटोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने अगले महीने से अपने सभी व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि इसका कारण इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी का कुछ बोझ कम करना है। प्राइसेज में बढ़ोतरी पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कारों के साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) पर भी लागू होगी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बताया है कि उसकी कारों के प्राइसेज को 0.7 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। टाटा मोटर्स ने अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक SUV Punch लॉन्च की है। इसके साथ ही कंपनी के पास चार इलेक्ट्रिक व्हीकल हो गए हैं। हाल ही में Maruti Suzuki ने भी अपने पैसेंजर व्हीकल्स के प्राइसेज में बढ़ोतरी की थी। कुछ अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाए हैं। 
Advertisement

टाटा मोटर्स ने EV के लिए अगले दो वर्षों में लगभग 10,000 चार्जिंग स्टेशंस लगाने की तैयारी की है। इसके लिए Chargezone, Glida, Statiq और Zeon जैसे ऑपरेटर्स के साथ टाई-अप किया गया है। देश के EV सेगमेंट में टाटा मोटर्स का पहला स्थान है। इसके पास एक बड़ा EV चार्जिंग नेटवर्क भी है। कंपनी ने 1.15 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की है। 

Chargezone, Glida, Statiq और Zeon के पास देश के विभिन्न शहरों में लगभग 2,000 चार्जिंग स्टेशंस हैं। टाटा मोटर्स के साथ टाई-अप से इनकी संख्या बढ़कर लगभग 12,000 हो जाएगी। टाटा मोटर्स ने केंद्र सरकार से हाइब्रिड कारों पर टैक्स में छूट नहीं देने का निवेदन किया है। हाइब्रिड कारों के सेगमेंट की प्रमुख कंपनी Toyota ने हाइब्रिड व्हीकल्स पर टैक्स में कटौती की मांग की थी। टाटा मोटर्स की मौजूदगी इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) दोनों सेगमेंट में है। Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि टाटा मोटर्स का कहना है कि हाइब्रिड कारों पर टैक्स नहीं घटाना चाहिए क्योंकि ये EV की तुलना में अधिक पॉल्यूशन फैलाती हैं। इससे पहले टाटा मोटर्स ने अमेरिकी EV मेकर Tesla को इलेक्ट्रिक कारों के इम्पोर्ट पर टैक्स में छूट देने का भी विरोध किया था। पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इलेक्ट्रिक बैटरी पैक का इस्तेमाल करने वाली हाइब्रिड कारों पर देश में 43 प्रतिशत का टैक्स है। इसकी तुलना में पेट्रोल इंजन वाली कारों पर 48 प्रतिशत का टैक्स लगता है। EV पर पांच प्रतिशत का टैक्स है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.