Bharat-NCAP टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली पहली कार बनी Tata Harrier और Tata Safari

B-NCAP भारत का अपना कार क्रैश टेस्ट प्रोग्राम है, जिसे 1 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च किया गया था।

Bharat-NCAP टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली पहली कार बनी Tata Harrier और Tata Safari

Photo Credit: Tata Motors

Tata Harrier और Tata Safari को Global NCAP ने भी पांच स्टार दिए थे

ख़ास बातें
  • Tata Safari और Tata Harrier के फेसलिफ्ट मॉडल्स का हुआ Bharat-NCAP टेस्ट
  • B-NCAP में 5 स्टार हासिल करने वाले पहले मॉडल्स बने
  • दोनों मॉडल्स Global NCAP में भी हासिल कर चुके हैं 5 स्टार
विज्ञापन
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बीते बुधवार को घोषणा की थी कि हाल ही में लॉन्च की गई हैरियर (Tata Harrier) और सफारी (Tata Safari) के फेसलिफ्ट मॉडल्स को Bharat-NCAP क्रैश टेस्ट से पांच स्टार (Tata 5 Star ratings) मिले हैं। इसी के साथ ये दोनों Tata SUVs भारत में नए स्थापित न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (B-NCAP) में फुल स्कोर प्राप्त करने वाले पहले मॉडल्स बन गए हैं, जिसमें वयस्क यात्री सुरक्षा और बाल यात्री सुरक्षा दोनों कैटेगरी शामिल हैं। B-NCAP भारत का अपना कार क्रैश टेस्ट प्रोग्राम है, जिसे 1 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च किया गया था। यह प्रोग्राम भारत में कारों के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था। B-NCAP के तहत, भारत में बेची जाने वाली सभी कारों को क्रैश टेस्ट किया जाएगा। इन टेस्ट में कारों की सुरक्षा के तीन पहलुओं - वयस्क यात्री सुरक्षा (AOP), बाल यात्री सुरक्षा (COP) और सुरक्षा सहायता प्रणालियां (SAS) का मूल्यांकन किया जाएगा।

Tata की इस उपलब्धि पर बोलते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि B-NCAP खुद को घरेलू बाजार में प्रीमियर सुरक्षा प्रदर्शन मूल्यांकन प्रोटोकॉल के रूप में स्थापित करेगा। उनका कहना है कि इस सिस्टम में अधिक मैन्युफैक्चरर अपने वाहनों को टेस्ट कर सकेंगे और असेसमेंट ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के समान होंगे।
 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Tata Motors


उन्होंने अपने बयान में कहा “भारत-एनसीएपी वाहन सुरक्षा पर भारत की स्वतंत्र, आत्मनिर्भर आवाज है। इसे सर्वोत्तम कैटेगरी के ग्लोबल स्टैंडर्ड के लिए बेंचमार्क किया गया है और भारत-एनसीएपी वाहन रेटिंग सिस्टम को अनिवार्य नियमों से परे सड़क सुरक्षा और वाहन सुरक्षा मानकों को आगे बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।" उन्होंने आगे Tata Motors के दोनों SUVs द्वारा टेस्ट रेटिंग में फुल मार्क्स हासिल करने पर कहा, "मुझे खुशी है कि आज सबसे अधिक प्राप्त करने योग्य 5-स्टार रेटिंग के साथ प्रमाणित होने वाले पहले वाहन, दोनों टाटा मोटर्स के हैं।"

बता दें, Tata Motors के अनुसार, नई टाटा हैरियर और सफारी को ग्लोबल NCAP द्वारा भी पांच स्टार दिए गए थे। ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) के साथ फ्रंटल और साइड इफेक्ट सेफ्टी का आकलन किया जाता है। इसके अलावा, यदि कोई वाहन पांच स्टार हासिल करता है, तो उसका मतलब है कि उसने पैदल यात्री सुरक्षा और साइड इफेक्ट पोल सुरक्षा टेस्ट को भी पास किया है।

इसमें कोई शक नहीं है कि Tata Safari और Harrier के फेसलिफ्ट मॉडल्स द्वारा इस टॉप रेटिंग को हासिल करने के पीछे इनमें स्टैंडर्ड रूप से शामिल 6 एयरबैग (टॉप-एंड वेरिएंट में 7 एयरबैग), सभी पंक्तियों में 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ISOFIX टेथर्स, प्रीटेंशनर, लोड लिमिटर और ESC जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के एमडी शैलेश चंद्रा ने भारत में उच्च सुरक्षा मानकों की खोज में सरकार, रेगुलेटर्स और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के सहयोगात्मक प्रयासों को स्वीकार किया और उनकी सराहना की। दोनों एसयूवी ओमेगा-एआरसी प्लेटफॉर्म पर बनाई गई हैं, जो लैंड रोवर के डी8 आर्किटेक्चर से लिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »