• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत की पहली 2 सिलेंडर वाली कार Tata Altroz CNG सिर्फ 21 हजार में करें ऑनलाइन बुक, जानें खासियतें

भारत की पहली 2 सिलेंडर वाली कार Tata Altroz CNG सिर्फ 21 हजार में करें ऑनलाइन बुक, जानें खासियतें

Altroz iCNG में यूनिक ट्विन सिलेंडर सीएनजी टेक्नोलॉजी दी गई है, जिनकी कैपेसिटी 60 लीटर है।

भारत की पहली 2 सिलेंडर वाली कार Tata Altroz CNG सिर्फ 21 हजार में करें ऑनलाइन बुक, जानें खासियतें

Photo Credit: Tata Motors

Tata Altroz CNG में ट्विन सिलेंडर सीएनजी टेक्नोलॉजी दी गई है।

ख़ास बातें
  • टाटा मोटर्स ने Tata Altroz CNG भारतीय बाजार में पेश कर दी है।
  • Tata Altroz CNG की बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी मई में शुरू होगी।
  • Tata Altroz CNG को सबसे पहले Auto Expo 2023 में शोकेस किया गया था।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स ने अपनी नई सीएनजी कार Tata Altroz CNG भारतीय बाजार में पेश कर दी है। Altroz CNG ग्राहकों के लिए चार वेरिएंट XE, XM+, XZ और XZ+S में आई है। इसे तीन कलर ऑप्शन Avenue White, Arcade Grey और Downtown Red में पेश किया गया है। इच्छुक ग्राहक इस सीएनजी कार को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Tata Altroz CNG की बुकिंग कैसे की जा सकती है।

Tata Altroz CNG को सबसे पहले Auto Expo 2023 में शोकेस किया गया था। यह भारत की पहली ट्विन सिलेंडर सीएनजी टेक्नोलॉजी वाली कार है। कार की बुकिंग शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बुक कर सकते हैं। Altroz CNG की डिलीवरी मई, 2023 में शुरू होगी।
 

Tata Altroz CNG ऑनलाइन कैसे करें बुक


अगर आप Tata Altroz CNG को ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं तो टाटा मोटर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। जहां iCNG ऑप्शन में जाकर Tata Altroz CNG का चयन कर सकते हैं। फिर उसके बाद अपनी पसंद का वेरिएंट और कलर ऑप्शन चुन सकते हैं। आखिर में अपनी सभी डिटेल्स भरने के बाद 21 हजार रुपये जमा कर सकते हैं।
 

Altroz iCNG में क्या है खास


Altroz iCNG में यूनिक ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिनकी कैपेसिटी 60 लीटर है। इन दोनों सिलेंडर को बूट स्पेस में नीचे की ओर रखा गया है, जिसकी वजह से सामान रखने के लिए काफी अच्छी जगह मिल जाती है। सबसे खास बात यत है कि इसमें डायरेक्ट सीएनजी मोड में स्टार्ट होने की क्षमता दी गई है। स्टार्ट करने पर फ्यूल मोड में स्विच करने की कोई चिंता नहीं रहेगी। इसमें सिंगल एडवांस ईसीयू दिया गया है, जिससे पेट्रोल से सीएनजी या फिर सीएनजी से पेट्रोल मोड में जाते हुए कोई झटका नहीं लगेगा। अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स में थर्मल इंसिडेंट प्रोटेक्शन, गैस लीक डिटेक्शन फीचर और माइक्रो स्विच दिया गया है जो कि यह सुनिश्चित करता है कि ईंधन भरते समय कार बंद है। कंपनी इस कार के साथ 4 साल या 1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी प्रदान कर रही है। Altroz iCNG में लैदर सीट्स, iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स दिए गए हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »