• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 154km रेंज के साथ Tata ACE इल‍ेक्ट्रिक व्‍हीकल लॉन्‍च, मिलीं 39 हजार बुकिंग

सिंगल चार्ज में 154km रेंज के साथ Tata ACE इल‍ेक्ट्रिक व्‍हीकल लॉन्‍च, मिलीं 39 हजार बुकिंग

Tata Ace इलेक्ट्रिक का डिजाइन काफी हद तक इसके फ्यूल ऑप्‍शंस जैसा ही है। हालांकि ब्रैंडिंग इस तरह की गई है कि Tata Ace इलेक्ट्रिक पहचान में आ जाएगा।

सिंगल चार्ज में 154km रेंज के साथ Tata ACE इल‍ेक्ट्रिक व्‍हीकल लॉन्‍च, मिलीं 39 हजार बुकिंग

कंपनी ने इस व्‍हीकल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है।

ख़ास बातें
  • Tata Ace EV, कंपनी के EVOGEN पावरट्रेन फीचर वाला पहला प्रोडक्‍ट है
  • यह 154 किलोमीटर की एक रेंज ऑफर करता है
  • इसके निर्माण में ड्यूरेबल मटीरियल का इस्‍तेमाल हुआ है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स ने दुनियाभर में कंस्‍यूमर्स का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। भारत में भी इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर और थ्री व्‍हीलर की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल गाड़‍ियों के मुकाबले इलेक्ट्रिक व्‍हीकल की बिक्री में बड़ा फर्क है। इस खाई का पाटने और कैट‍िगरी में नई संभावनाओं को टटोलने के लिए टाटा मोटर्स ने दांव लगाया है। कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर मिनी ट्रक टाटा ऐस (Tata Ace) को पेट्रोल, डीजल, CNG के साथ-साथ अब ऑल इलेक्ट्रिक व्‍हीकल के रूप में भी  बेचने का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स ने ऑफ‍िशियली नए ‘Ace इलेक्ट्रिक' स्मॉल कार्गो व्‍हीकल को लॉन्च किया है। कंपनी ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह ऐलान व्‍हीकल की डिलिवरी शुरू होने पर किया जाएगा। 

Tata Ace इलेक्ट्रिक का डिजाइन काफी हद तक इसके फ्यूल ऑप्‍शंस जैसा ही है। हालांकि ब्रैंडिंग इस तरह की गई है कि Tata Ace इलेक्ट्रिक पहचान में आ जाएगा। कंपनी ने इस व्‍हीकल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को सेंटर डैश पर लगाया गया है। इसमें रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आदि मिलते हैं।

Tata Ace EV, कंपनी के EVOGEN पावरट्रेन फीचर वाला पहला प्रोडक्‍ट है। यह 154 किलोमीटर की एक रेंज ऑफर करता है। ड्राइविंग रेंज को बेहतर करने के लिए इसमें एडवांस्‍ड बैटरी कूलिंग सिस्टम और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसकी बैटरी तेजी से चार्ज होती है। इसके निर्माण में ड्यूरेबल मटीरियल का इस्‍तेमाल हुआ है, ताकि यह लॉजिस्टिक्‍स की सप्‍लाई का काम बेहतर तरीके से पूरा कर सके। 

देश में तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से प्रोडक्‍ट की सप्‍लाई महंगी होती जा रही है। इलेक्ट्रिक व्‍हीकल इसका विकल्‍प बन सकते हैं। Tata Ace की मार्केट में पहचान है। इसका इलेक्ट्रिक रूप लोगों के लिए भरोसेमंद विकल्‍प बन सकता है। इलेक्ट्रिक व्‍हीकल तैयार करने के मामले में टाटा के पास एक लंबा अनुभव है। इसके नेक्‍सॉन ईवी ने मार्केट में जगह बनाई है। अब कमर्शल व्‍हीकल के तौर पर Tata Ace EV बेहतर सौदा बन सकता है। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि कंपनी इसकी कीमतों को आकर्षक रखेगी। 

टाटा मोटर्स ने देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों और लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे- एमेजॉन, बिगबास्केट, सिटी लिंक, डॉट, फ्लिपकार्ट, लेटस्ट्रांसपोर्ट, मोविंग और येलो ईवी के साथ स्‍ट्रैटिजिक मैमोरेंडम का भी ऐलान किया है। कंपनी ACE EV की 39,000 यूनिट की डिलिवरी देगी। डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सपोर्ट सेंटर बनाएगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »