• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ाकर 50 करोड़ करना हैः रविशंकर प्रसाद

इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ाकर 50 करोड़ करना हैः रविशंकर प्रसाद

इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ाकर 50 करोड़ करना हैः रविशंकर प्रसाद
विज्ञापन
संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले 6 से 7 महीने में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़ाकर 50 करोड़ करना है। उन्होंने कहा कि साथ ही अगले वित्तीय वर्ष में 256 जगहों पर 2,500 वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाने की भी योजना है।

टाटा डोकोमो की साझेदारी में बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) की नि:शुल्क वाई-फाई सेवा की शुरुआत करते हुए प्रसाद ने कहा, "आज 100 करोड़ लोग मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं। इंटरनेट का इस्तेमाल 40 करोड़ लोग कर रहे हैं। इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों को 20 से 30 करोड़ होने में 3-4 साल लग गए। लेकिन, 30 से 40 करोड़ होने में एक साल भी नहीं लगा। अब मैंने 50 करोड़ का लक्ष्य रखा है।"

उन्होंने कहा, "भगवान की इच्छा से, हम अगले 6-7 महीने में 50 करोड़ का लक्ष्य पार कर लेंगे।"

उन्होंने कहा कि सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की योजना अगले वित्तीय वर्ष में 256 जगहों पर 2500 वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाने की है।

उन्होंने कहा कि सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि नागरिकों को सरकारी सुविधाएं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के जरिए मिल सकें।

प्रसाद ने कहा, "डिजिटल इंडिया देश की तस्वीर बदल देगा। यह चायवालों, पानवालों जैसों के लिए अधिक है, ताकि वे अपने कौशल को बढ़ा सकें।"

उन्होंने कहा कि एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई को उसका अपना डाक टिकट मिलेगा।

प्रसाद ने बाद में ट्वीट के जरिए भी कहा, "बीएसईइंडिया मुंबई में फ्री पब्लिक वाई-फाई की शुरूआत की है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  2. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  3. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  4. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  5. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  6. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  8. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  9. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »