ये मोबाइल कंपनी 5 हजार लोगों को दिखाएगी बाहर का रास्ता

T-Mobile की ओर से जुलाई में कहा गया था कि कंपनी 56 से 59 लाख तक नए सब्सक्राइबर बढ़ने की उम्मीद कर रही है।

ये मोबाइल कंपनी 5 हजार लोगों को दिखाएगी बाहर का रास्ता

Photo Credit: T-Mobile

T-Mobile US, 5000 कर्माचारियों की छंटनी करने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • टी-मोबाइल अमेरिका में 5000 कर्माचारियों की छंटनी करने जा रहा है।
  • छंटनी का सबसे ज्यादा असर कॉर्पोरेट और बैक ऑफिस जॉब्स पर पड़ेगा।
  • रिटेल और कस्टमर केयर डिवीजन पर इस छंटनी का असर नहीं होगा।
विज्ञापन
T-Mobile US, जो कि अमेरिका का वायरलेस ऑपरेटर है, ने 5 हजार कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है। टेलीकॉम फर्म वर्कफोर्स को 7% कम करना चाहती है। यह छंटनी अमेरिका में की जाएगी। कंपनी की ओर से कारण बताते हुए कहा गया है कि मार्केट में कंपीटिशन के चलते नए ग्राहक जोड़ने में लागत बढ़ रही है, जिसके कारण कंपनी को यह कदम उठाना पड़ रहा है। 

टी-मोबाइल अमेरिका में 5000 कर्माचारियों की छंटनी करने जा रहा है। कहा गया है कि छंटनी का सबसे ज्यादा असर कॉर्पोरेट और बैक ऑफिस जॉब्स पर पड़ेगा। Reuters के अनुसार, कंपनी के सीईओ माइक सीवर्ट (Mike Sievert) ने एक ईमेल के जरिए कंपनी के कर्मचारियों को इस बारे में सूचना दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि टेलीकॉम कैरियर पिछली तीन तिमाहियों से डिस्काउंटेड बंडल्स के सहारे सब्सक्राइबर जोड़ने की कोशिश कर रहा था। लेकिन इससे कंपनी पर बोझ पड़ने लगा। 

बतौर रिपोर्ट, T-Mobile US के CEO माइक सीवर्ट (Mike Sievert) ने कहा कि कस्टमर्स को लुभाना और कंपनी के साथ जोड़े रखना अब बहुत महंगा पड़ रहा है, लेकिन कुछ महीने पहले ऐसा नहीं था। छंटनी का सबसे ज्यादा असर कॉर्पोरेट और बैक ऑफिस जॉब्स पर पड़ेगा। इसमें कुछ टेक्नोलॉजी संबंधित जॉब्स को भी कम किया जाएगा। कहा गया है कि रिटेल और कस्टमर केयर डिवीजन पर इस छंटनी का असर नहीं होगा। 

T-Mobile की ओर से जुलाई में कहा गया था कि कंपनी 56 से 59 लाख तक नए सब्सक्राइबर बढ़ने की उम्मीद कर रही है। अमेरिका में कंपनी का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी AT&T भी कॉस्ट कटिंग को और आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। T-Mobile को 2 सितंबर 2001 में बनाया गया था। यह मल्टीनेशनल टेलीकम्युनिकेश कंपनी Deutsche Telekom AG में सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है। टी-मोबाइल का हेडक्वार्टर बेलिव्यू, वाशिंगटन में स्थित है। कंपनी के फाउंडर John W. Stanton हैं। 

Microsoft की ओर से भी हाल ही में 1 हजार कर्मचारियों की छंटनी की खबर सामने आई थी। इसमें अधिकतर कर्मचारियों की छंटनी सेल और कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट से बताई गई थी। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने डिजिटल सेल्स ग्रुप को बंद कर दिया था और इससे जुड़े कस्टमर सर्विस कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। बतौर रिपोर्ट कंपनी 2023 में 10 हजार से ज्यादा छंटनी करने जा रही है। इन 1000 कर्माचारियों का निकाला जाना उसी छंटनी का हिस्सा बताया जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »