न्यू ईयर ईव पर Swiggy को इस डिश के लिए मिले 3.5 लाख से ज्यादा ऑर्डर!

न्यू ईयर ईव पर टॉप डिमांड में बिरयानी ही रही। इसके अलावा 1.76 लाख चिप्स के पैकेट भी डिलीवर किए गए जो कि शाम 7 बजे तक का आंकड़ा बताया गया है।

न्यू ईयर ईव पर Swiggy को इस डिश के लिए  मिले 3.5 लाख से ज्यादा ऑर्डर!

भारत में न्यू ईयर ईव पर लोगों ने खिचड़ी भी काफी मात्रा में ऑर्डर की जिसके लिए 12,344 ऑर्डर मिले।

ख़ास बातें
  • न्यू ईयर ईव पर टॉप डिमांड में बिरयानी ही रही
  • इसके अलावा 1.76 लाख चिप्स के पैकेट भी डिलीवर किए गए
  • ऑर्डर में 2,757 पैकेट ड्यूरेक्स कॉन्डम के भी डिलीवर किए गए
विज्ञापन
नए साल के स्वागत में लोगों ने जश्न मनाते हुए खाने का भी खूब मजा लिया। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने न्यू ईयर ईव पर डिलीवर किए गए फूड के आंकड़े जारी किए हैं जिसमें बताया गया है 2023 के स्वागत में पहली रात लोगों ने सबसे ज्यादा कौन सी डिश ऑर्डर की। इसमें बताया गया है कि स्विगी ने न्यू ईयर ईव पर 3.5 लाख बिरयानी के ऑर्डर डिलीवर किए। भारत में सबसे ज्यादा ऑर्डर बिरयानी के ही आए। ये आंकड़ा शनिवार रात 10 बजकर 25 मिनट तक का बताया गया है। यानि कि 3.5 लाख के ऑर्डर से कहीं ज्यादा बिरयानी न्यू ईयर ईव पर खाई गई। 

Swiggy से बिरयानी के अलावा और भी बहुत सी ऐसी चीजें थीं लोगों ने बड़ी संख्या में ऑर्डर कीं। इसमें 61 हजार ऑर्डर पिज्जा के लिए मिले बताए गए हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट पर पीटीआई के हवाले से बताया गया है कि स्विगी ने इसके लिए अपने ट्विटर पर एक पोल भी चलाया था। इसमें 75.4 प्रतिशत ऑर्डर हैदराबादी बिरयानी के लिए मिले। उसके बाद लखनवी बिरयानी के सबसे ज्यादा ऑर्डर आए और कोलकाता के लिए यह आंकड़ा 10.4 प्रतिशत रहा। 3.5 लाख में से 1.65 लाख बिरयानी के ऑर्डर कंपनी को शाम 7 बजकर 20 मिनट तक ही मिल चुके थे। 

यहां पर एक चौंकाने वाला आंकड़ा और भी पता चलता है। हैदराबाद में बिरयानी बनाने वाले टॉप रेस्तरां बावर्ची ने न्यू ईयर ईव पर लोगों की डिमांड पूरी करने के लिए 15000 किलो बिरयानी बनाई थी। 

न्यू ईयर ईव पर टॉप डिमांड में बिरयानी ही रही। इसके अलावा 1.76 लाख चिप्स के पैकेट भी डिलीवर किए गए जो कि शाम 7 बजे तक का आंकड़ा बताया गया है। ऑर्डर में 2,757 पैकेट ड्यूरेक्स कॉन्डम के भी डिलीवर किए गए। यहां पर दिलचस्प बात ये भी निकल कर आई कि भारत में न्यू ईयर ईव पर लोगों ने खिचड़ी भी काफी मात्रा में ऑर्डर की। कंपनी को खिचड़ी के लिए 12,344 ऑर्डर मिले थे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »