सुजुकी मोटरसाइकिल की भारत में मैन्युफैक्चरिंग पहुंची 10 लाख यूनिट्स 

सुजुकी मोटरसाइकिल जल्द ही देश में V-Strom 800 DE को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इस मोटरसाइकिल को Bharat Mobility Global Expo में पेश किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 फरवरी 2024 19:11 IST
ख़ास बातें
  • सुजुकी मोटरसाइकिल जल्द ही देश में V-Strom 800 DE को लॉन्च कर सकती है
  • इस मोटरसाइकिल को Bharat Mobility Global Expo में पेश किया गया था
  • इसमें 776 cc, लिक्विड कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है

पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की बिक्री बढ़ी है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Suzuki Motorcycle की मौजूदा वित्त वर्ष में मैन्युफैक्चरिंग 10 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई है। इसके साथ ही कंपनी के प्लांट की कैपेसिटी का पूरा इस्तेमाल भी होने लगा है। कंपनी ने इस प्लांट की शुरुआत 2006 में हुई थी। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की बिक्री बढ़ी है।  

देश में कंपनी की यूनिट के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, Rajneesh Kumar Mehta ने कहा, "एक वर्ष से कम में 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को हासिल करना कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्ध है। देश और विदेश के मार्केट में कंपनी के टू-व्हीलर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए हमने प्लांट को पीक कैपेसिटी पर पहुंचाया है। हम अपने वर्कर्स और सप्लायर्स को धन्यवाद देते हैं जिनकी कोशिशों से यह संभव हो सका है।" 

सुजुकी मोटरसाइकिल जल्द ही देश में V-Strom 800 DE को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इस मोटरसाइकिल को Bharat Mobility Global Expo में पेश किया गया था। इसमें 776 cc, लिक्विड कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है। यह 83 bhp की मैक्सिमम पावर और 78 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने इसकी माइलेज 22.7 kmpl होने का दावा किया है। देश में कंपनी मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स की बिक्री करती है। इसकी मोटरसाइकिल्स में V-Strom SX, Gixxer SF 250, Gixxer 250, Gixxer SF, Gixxer, Katana, Hayabusa और V-Strom 650XT शामिल हैं। इसके अलावा यह Avenis, Access 125, Burgman Street और Burgman Street EX स्कूटर्स बेचती है। कंपनी के Access 125 स्कूटर ने पिछले वर्ष 50 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की उपलब्धि हासिल की थी। यह 125 cc के सेगमेंट में पहला स्कूटर था। 

पावरफुल मोटरसाइकिल्स को पसंद करने वालों में कंपनी की Hayabusa काफी लोकप्रिय है। कंपनी ने इसके थर्ड जेनरेशन GSX1300RR Hayabusa को दो वर्ष पहले लॉन्च किया था। इसमें 1,340 cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, इन-लाइन इंजन दिया गया है, जो 9700 rpm पर 190 PS की मैक्सिमम पावर और 7000 rpm पर 150 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसमें सुजुकी इंटेलिजेंट राइड सिस्टम, एंटी-लिफ्ट कंट्रोल सिस्टम, इंजन ब्रेक कंट्रोल सिस्टम, स्लोप डिपेंडेंट कंट्रोल सिस्टम, एक्टिव स्पीड लिमिटर, मोशन ट्रैक ब्रेक सिस्टम और हिल होल्ड कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.